Road Accident in Aligarh : ट्रक ने टेंपो को रोंदा, एक मजदूर की मौत, कई घायल
Road Accident in Aligarh उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में गुरुवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। थाना लोधा क्षेत्र में बन रहे राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय के पास बालू से भरे ट्रक ने टेंपो को रोंदा दिया। इस हादसे में यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में गुरुवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। थाना लोधा क्षेत्र में बन रहे राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय के पास बालू से भरे ट्रक ने टेंपो को रोंदा दिया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। चार गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। इसे नजदीकी नेहरा अस्पताल भेजा गया। यहां से पुलिस ने गंभीर मरीज को जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
मजदूर मजदूरी को जा रहे थे महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी
जिला सीतापुर के गांव जमोला निवासी रामू 25 पुत्र कुंज लाल,लाल बहादुर पुत्र गया प्रसाद,कमलेश गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल व प्रकाश पुत्र बीपी सिंह गुरुवार को सीतापुर से अलीगढ पहुंचे। बस स्टैंड से शाहजमाल निवासी इकबाल के टेंपो में बैठकर सभी लोग लोधा में नव निर्माणाधी राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी में मजदूरी करने जा रहे थे। यूनिवर्सिटी के सामने ही पीछे से आ रहे बालू के ट्रक ने टेंपो को रोंद डाला, जिसमें टेंपो चालक सहित सभी मजदूर घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां से सभी को मेडिकल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने रामू को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि ये सभी मजदूर दीपक जैन टेंट मालिक द्वारा मजदूरी पर बुलाये गये थे।
अकराबाद में किशोरी की हत्या,शव बाजरा के खेत में फेंका
अकराबाद : थाना क्षेत्र के गांव नगला रंजीता में सुबह एक 18 वर्षीया युवती संतोषी पुत्र धर्मवीरसिंह जाटव का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। संतोषी बुधवार की अपराह्न तीन बजे घर से गांव के निकट खेतों की ओर गई थी। परिजनों ने इधर उधर काफी तलाश किया। रात तक नहीं मिली।गुरुवार की सुबह उसकी मां रुमा देवी खेतों में तलाश कर रही थी। तभी उसे गांव के ही यतेन्द्रपालसिंह के खेत में संतोषी का शव मिला।शव मिलने की सूचना पर तमाम गांव के लोग मौके पर पहुंच गये।सूचना पर थाना पुलिस के साथ सीओ बरला सुमन कनौजिया मौके पर पहुंच गई है।और पुलिस के साथ घटना की जा़ंच में जुटी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।