Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में परिवर्तन संदेश रैली 23 को, चल रहीं तैयारियां

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 13 Dec 2021 06:53 PM (IST)

    इगलास में होगा सपा-रालोद का संयुक्त आयोजन।

    Hero Image
    अलीगढ़ में परिवर्तन संदेश रैली 23 को, चल रहीं तैयारियां

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मोत्सव पर 23 दिसंबर को इगलास में आयोजित होने वाली रालोद-सपा की परिवर्तन संदेश रैली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौ. जगपाल सिंह ने ऐतिहासिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ के दवथुआ से शुरू हुई रालोद-सपा की परिवर्तन संदेश रैली का अगला पड़ाव यहां इगलास विधानसभा क्षेत्र है। पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह का यह क्षेत्र कर्मस्थली रहा है। पत्नी गायत्री देवी व बेटी डा. ज्ञानवती भी इगलास विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की जुगलबंदी सियासत में नया गुल खिलाने जा रही है। रालोद जिलाध्यक्ष चौ. कालीचरण सिंह ने बताया है कि परिवर्तन संदेश रैली को सफल बनाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौ. जगपाल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. यशपाल सिंह बघेल, पूर्व सांसद व सपा नेता चौ. बिजेंद्र सिंह सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने कमान संभाल रखी है। युवा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि इगलास में होने वाली परिवर्तन संदेश रैली अलीगढ़ में इतिहास बनाएगी। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की तीन सीटों पर रालोद जीत दर्ज करेगा। इससे पहले संदेश परिवर्तन रैली में भीड़ जुटाकर दावेदार अपनी ताकत का एहसास कराएं। केशव बघेल ने कहा कि अखिलेश यादव व जयंत चौधरी की जुगलबंदी को युवा पसंद कर रहे हैं। जिला संयोजक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोकी राम दिवाकर, पूर्व जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह, उर्मिला चौधरी, नीरज शर्मा, सलीम शेरवानी भी अपने समर्थकों के साथ जुटे हुए हैं। सभी का दावा है कि रैली में एक लाख लोगों से ज्यादा की भीड़ जुटेगी। इसके लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संपर्क कर रहे हैं। हर आदमी से मिल रहे हैं।