विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टेशन पर अव्यवस्थाएं देख पीएससी चेयरमैन व सदस्यों ने जताई नाराजगी, सुधार के दिए निर्देश

By Anil KushwahaEdited By:
Published: Mon, 08 Nov 2021 02:25 PM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 02:31 PM (IST)

यात्री सेवा समिति (पीएससी) के अध्यक्ष रमेश चंद्र रत्न ने सदस्यों के साथ सोमवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। ...और पढ़ें

प्‍लेटफार्म पर यात्रियों से बातचीत करते पीएससी के अध्‍यक्ष रमेश चंद्र रत्‍न।
प्‍लेटफार्म पर यात्रियों से बातचीत करते पीएससी के अध्‍यक्ष रमेश चंद्र रत्‍न।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  यात्री सेवा समिति (पीएससी) के अध्यक्ष रमेश चंद्र रत्न ने सदस्यों के साथ सोमवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियों को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और अधीनस्थों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सके। कोरोना संक्रमण के चलते बंद पड़ी ट्रेनों को भी जल्द शुरू कराया जाएगा।

अव्‍यवस्‍था देख अधीनस्‍थों को सुधार के दिए निर्देश

समिति के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, खानपान के स्टाल, टिकट घर, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम, चाइल्ड लाइन के दफ्तर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतीक्षालय में खानपान के स्टाल पर -बिल नहीं तो भुगतान नहीं का- साइनेज नहीं लगा होने और प्लेटफार्म का फर्श ऊंचा- नीचा होने पर, कंट्रोल रूम में कैमरे बंद होने पानी की टंकी के नीचे होने पर कड़ी नाराजगी जताई और अधीनस्थों को सुधार के निर्देश दिए।


प्‍लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों व कुलियों से भी की बातचीत

सदस्यों ने प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों व कुलियों से बातचीत की। अधिकांश यात्रियों ने रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में पहले की तुलना में सफाई व्यवस्था व अन्य सुविधाओं में सुधार होने की बात कही। पीएससी के सदस्यों की रेल अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई। उन्होंने अधिकारियों के सामने उठाए गए मुद्दों पर उचित कार्रवाई करने व उसकी लिखित जानकारी देने को कहा। इसके साथ ही स्थानीय यात्रियों एवं कर्मचारियों ने लोकल ट्रेनें चलाने, खानपान व अन्य स्टाल पर तैनात कर्मचारियों को नियमित मानदेय देने की मांग की।

रेलवे के कामकाज व उपलब्‍धियों को प्रचारित करने के निर्देश

पीएससी चेयरमैन ने रेलवे के कामकाज व उपलब्धियों को प्रचारित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के समय रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।