Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AMU के प्रोफेसर एमरेटस प्रो. इरफान हबीब बोले, इतिहास की बजाय राजनीति की बात कर रहे थे राज्यपाल Aligarh News

    By Sandeep SaxenaEdited By:
    Updated: Sat, 04 Jan 2020 02:24 PM (IST)

    भारतीय इतिहास कांग्रेस के 80वें अधिवेशन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से हुए विवाद पर इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब ने कहा है कि राज्यपाल ने इतिहास की बजाय राजनीति की बातें कीं।

    AMU के प्रोफेसर एमरेटस प्रो. इरफान हबीब बोले, इतिहास की बजाय राजनीति की बात कर रहे थे राज्यपाल Aligarh News

    अलीगढ़ [जेएनएन] :  केरल के कन्नूर विश्वविद्यालय में आयोजित भारतीय इतिहास कांग्रेस के 80वें अधिवेशन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से  हुए विवाद पर इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब ने कहा है कि राज्यपाल ने इतिहास की बजाय राजनीति की बातें कीं। मौलाना आजाद को अलग तरीके से पेश करने की कोशिश की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस की ओर से राज्यपाल को आमंत्रित नहीं किया था।

    केरल से लौटकर अलीगढ़ पहुंचे एएमयू के प्रोफेसर एमरेटस प्रो. इरफान हबीब ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारतीय इतिहास कांग्रेस 1935 से संचालित है। राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री तक इसमें शामिल हुए हैं। कभी ऐसा नहीं हुआ कि पुलिस ज्यादा रही हो। कांग्रेस की ओर से राज्यपाल को आमंत्रित नहीं किया था। यूनिवर्सिटी के विजिटर होने के नाते कुलपति ने उन्हें आमंत्रित किया था।

    राज्यपाल ने इतिहास की बात ही नहीं की

    राज्यपाल के आने से पुलिस ने पूरा कब्जा कर लिया। हमें आने जाने में भी परेशानी हुई। जब उन्होंने बोलना शुरू किया तो इतिहास की बात ही नहीं की। सीएए को लेकर मुसलमानों की आलोचना की। मौलाना आजाद को गलत तरीके से पेश किया। इस पर जरूर मैंने उन्हें रोका। और लोग भी खड़े हो गए। मैंने ये भी कहा कि जिस तरह आप बात कर रहे हो, उसमें तो गोड़से पर बात करनी चाहिए।