Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूनानी दवाओं से सफेद दाग का इलाज संभव

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 23 Feb 2017 02:13 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : अनियमित जीवनशैली, खानपान व अन्य कारणों से तमाम लोग त्वचा पर सफेद दाग की बी

    यूनानी दवाओं से सफेद दाग का इलाज संभव

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : अनियमित जीवनशैली, खानपान व अन्य कारणों से तमाम लोग त्वचा पर सफेद दाग की बीमारी से ग्रस्त हैं। सालों तक इलाज के बावजूद निजात न मिलने से चिंतित भी हैं। बुधवार को 'हैलो जागरण' में क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के प्रभारी व उप निदेशक डॉ. शारिक अली खान ने मरीजों व उनके परिजनों को सफेद दाग के इलाज के बारे में बताया। कहा, यूनानी दवाओं से इस बीमारी का इलाज संभव है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेटा के शरीर पर आठ साल से सफेद दाग हैं। दवा से कम तो हुए हैं, खत्म नहीं।

    सुनील कुमार, ऊमरी

    संस्थान में आकर बच्चे की जांच करा लें। जरूरत के हिसाब से दवाएं बदलीं या बढ़ानी पड़ेंगी।

    15 साल से पत्नी के हाथ-पैर व शरीर के अन्य हिस्से में सफेद दाग हैं।

    जितेंद्र कुमार, महेंद्र नगर

    बीमारी काफी समय से हैं, इसलिए कई तरह की जांच करनी पड़ेंगी। उम्मीद न छोड़ें, तुरंत संस्थान में आकर संपर्क करें।

    सफेद दाग को कई लोग छूत की बीमारी बताते हैं। क्या इलाज संभव है?

    आरपी शर्मा, स्वर्ण जयंती नगर

    सफेद दाग न तो छूत की बीमारी है, न सामाजिक अभिशाप। यह अनियमित दिनचर्या, खानपान व अन्य कारणों से होती है। यूनानी दवा से इसका इलाज संभव है। जितना जल्दी इलाज शुरू होगा, मरीज के ठीक होने की संभावना उतनी ज्यादा होगी।

    20 वर्षीय बेटी के शरीर पर सफेद दाग हो गए हैं। क्या परहेज करें?

    मोहम्मद जावेद, इंदिरा कॉलोनी

    सफेद दाग के इलाज में परहेज जरूरी है। उसे आयरन वाली चीजें पालक, अनार, गाजर, खजूर, अंजीर, पपीता व चना से बनी वस्तुएं खिलाएं। खंट्टा तो बिल्कुल भी नहीं।

    सफेद दाग से बचाव के लिए क्या एहतियात जरूरी है?

    रंजीत, हाथरस

    दिनचर्या नियमित रखें। व्यायाम करें। मिलावटी खाद्य वस्तुओं से सावधान रहें। फास्ट फूड व जंक फूड खाना छोड़ दें। केमिकल युक्त कॉस्मेटिक क्रीम व नाइलोन के कपड़े पहनने से भी सफेद दाग हो जाते हैं।

    ............

    सफेद दाग के कारण

    डॉ. खान के अनुसार यकृत (लीवर) के सही काम न करने, लगातार एंटीबायोटिक दवाएं खाने, अनियमित दिनचर्या, थायराइड व डायबिटीज, पेट में कीड़े, एनीमिया (खून की कमी) से यह रोग हो सकता है। यह भी सामने आया है कि मछली व अन्य मांसाहारी भोजन के बाद दूध पीने के बाद भी सफेद दाग हो जाते हैं।

    मुफ्त जांच व दवा : डॉ. खान ने बताया कि संस्थान में सफेद दाग का विशेष इलाज होता है। जांच व दवाएं पूरी तरह मुफ्त हैं। मरीज प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक जांच करा सकते हैं।