हाथरस के वासियों को दीपावली गिफ्ट है तालाब ओवरब्रिज
शहर में अलीगढ़-आगरा रोड पर तालाब ओवरब्रिज के विधिवत लोकार्पण रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कर दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हाथरस में जाम की समस्या बहुत थी। यहां भाजपा सांसद और विधायकों ने तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की थी।

हाथरस, जागरण संवाददाता। शहर में अलीगढ़-आगरा रोड पर तालाब ओवरब्रिज के विधिवत लोकार्पण रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कर दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हाथरस में जाम की समस्या बहुत थी। यहां भाजपा सांसद और विधायकों ने तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की थी। ये पुल हाथरस के वासियों को दीपावली का भाजपा सरकार की ओर से बड़ा गिफ्ट है।
जनता काे समर्पित पुल
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को रविवार की दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का उद्घाटन करने आना था मगर थोड़ा विलंब यानी 12 बजकर 45 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और सीधे पूजा-अर्चना के बीच मंत्रोच्चारण में शामिल होने के बाद उन्होंने ओवरब्रिज का लोकार्पण करने के बाद फीटा। इसके बाद उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि हाथरस में जाम की गंभीर समस्या थी सो लंबे समय से यहां सांसद राजवीर सिंह दिलेर, विधायक हरीशंकर माहौर और नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा समेत अन्य वरिष्ठजन तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज की मांग कर रहे थे। सरकार ने मांग को मानते हुए तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज बनवाकर आज जनता को समर्पित कर दिया गया है। हाथरस की जनता को ये दीपावली का गिफ्ट है। इस दौरान पार्टी के सांसद,दोनों विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष के अलावा डीएम रमेश् रंजन और एसपी विनीत जायसवाल समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
एक बार टल गया था उद्घाटन
तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज दो महीने पहले बनकर तैयार हो चुका है। स्थानीय लोगों ने बैरियर को हटाकर पुल को चालू करवा दिया लेकिन इसका विधिवत लोकार्पण नहीं किया गया। एक बार प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी से लोकार्पण कराने की तैयारी चल रही थी लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के कारण यह कार्यक्रम टल गया था। रेलवे लाइन के ऊपर लोहे के पुल को बनारस की तर्ज पर आर्क शेप बनाया गया है। रैलिंग पर लगी रंगबिरंगी लाइटें जलने के बाद सिल्वर पेंट के इस पुल की सुंदरता को और निखारेंगी। पुल की लंबाई 700 मीटर है। इसके दोनों ओर गोल रंग की आकर्षक लाइट लगाई गई हैं जोकि पुल की सुंदरता को चार चांद लगाएंगी। पुल के दोनों ओर दीवारों पर आकर्षक पेटिंग की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।