Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    PM Modi in Aligarh : 'कांग्रेस आई तो आपके दो में से एक मकान छीन लेगी, क्या आपको दो घरों की जरूरत नहीं'? अलीगढ़ में बोले पीएम मोदी

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 05:06 PM (IST)

    PM Modi in Aligarh सवाल किया क्या आपको दो घर की जरूरत नहीं है। कांग्रेस आपकी मेहनत की कमाई पर अपना पंजा मारना चाहती है। राजस्थार के बाद अलीगढ़ में भी दोहराया कि बहनों का मंगलसूत्र सलामत नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले जब अलीगढ़ आया था तो अनुराेध किया था सपा कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर ताला लगा दीजिए।

    Hero Image
    'कांग्रेस आई तो आपके दो में से एक मकान छीन लेगी', अलीगढ़ में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि इनकी नजर आपकी कमाई पर है। आपकी संपत्ति पर है। राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा कि शहजादे कहते हैं कि उनकी सरकार आई तो वह जांच कराएंगे कि किस पर कितना धन है। नौकरी करने वालों ने जो संपत्ति एकत्रित की है, उसकी भी जांच होगी। ये आपकी संपत्ति छीनकर बांटने का काम करेंगे। अगर किसी का मकान गांव में और शहर में है तो कांग्रेस एक घर छीन लेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों से पूछा क्या आपको दो घरों की जरूरत नहीं

    सवाल किया, क्या आपको दो घर की जरूरत नहीं है। कांग्रेस आपकी मेहनत की कमाई पर अपना पंजा मारना चाहती है। राजस्थार के बाद अलीगढ़ में भी दोहराया कि बहनों का मंगलसूत्र सलामत नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि, पहले जब अलीगढ़ आया था तो अनुराेध किया था सपा, कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर ताला लगा दीजिए।

    आपने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि दोनों शहजादों को इसकी चाबी नहीं मिल रही है। अब देश को गरीबी और भ्रष्टाचार से मुक्त करने का समय आ गया है। परिवारवाद मुक्त करना है। प्रधानमंत्री नुमाइश मैदान में अलीगढ़ संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी सांसद सतीश गौतम और हाथरस संसदीय सीट के प्रत्याशी अनूप प्रधान के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे।