Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में खो गया तोता, आपको पता हो तो बताएं, दस हजार रुपये का इनाम पाएं Aligarh news

    By Anil KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 06 Mar 2021 09:19 AM (IST)

    यह खास तोता है। अलीगढ़ में गुम हो गया है। कहां गया पता नहीं। किसी ने देखा चार दिन में बताया नहीं। पुलिस तलाश नहीं पाई। थकहार कर डाक्टर साहब ने तोते पर ...और पढ़ें

    Hero Image
    यह खास तोता है, अलीगढ़ में गुम हो गया है।

    अलीगढ़, जेएनएन : यह खास तोता है। अलीगढ़ में गुम हो गया है। कहां गया, पता नहीं। किसी ने देखा, चार दिन में बताया नहीं। पुलिस तलाश नहीं पाई। थकहार कर डाक्टर साहब ने तोते पर इनाम रख दिया है। इंसान की बोलने वाले इस विदेशी तोते की आपको कोई जानकारी हो तो बताएं। पता बताने वाले को पांच से दस हजार रुपये तक इनाम की घोषणा की गई है।   

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तोते की तलाश में पेंफलेट बंटवाए 

    शहर के क्वार्सी थाना क्षेत्र से गायब हुए विदेशी तोते के बारे में चार दिन बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में गुमशुदगी दर्ज कराने वाले डाक्टर ने अब तोते का पता बताने वाले को पांच से 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस संबंध में पेंफलेट भी छपवाए गए हैं, जिन्हें लोगों में बांटकर मदद की अपील की जा रही है।

    गुमशुदगी हो चुकी है दर्ज 

    जापान हाउस निवासी एससी वाष्र्णेय दीनदयाल अस्पताल में डाक्टर हैं। इनकी साफ्टवेयर इंजीनियर बेटी सौम्या की ससुराल रमेश विहार में हैं। सौम्या को पशु-पक्षियों से प्रेम है। उन्होंने डेढ़ साल पहले बेंगलुरु से अफ्रीकन नस्ल का तोता आनलाइन खरीदा था। छह माह बाद सौम्या पति के साथ लंदन चली गईं। तब से तोता ससुराल में है। तीन मार्च को सौम्या के पिता एससी वाष्र्णेय व सास सरोज ने क्वार्सी थाने पहुंचकर तोते के गायब होने की जानकारी दी। बताया कि अफ्रीकन नस्ल का यह तोता धुमैले रंग का है। लाल रंग की पूछ हैं। इंसान की आवाज में बोलता है। इसका नाम व्हिस्की है। घर के सदस्यों के नाम लेता है और सीटी भी बजाता है।

    दो मार्च को हुआ था गायब  

    सरोज ने बताया कि दो मार्च को सुबह आठ बजे तोता घर से गायब हो गया। तोते को रमेश विहार, मानसरोवर व ज्ञान सरोवर कालोनी में देखा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि तोता किसी को मिला हो तो वापस कर दे। साथ ही करीब चार सौ पेंफलेट भी छपवाए हैं, जिसमें कहा है कि मदद करने वाले और सही पता बताने वाले को पांच से 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि खोया पाया सूचना में तोता गायब होने की सूचना दर्ज कर ली है।