Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MLC Chunav 2022 : एमएलसी चुनाव के लिए प्रधान संगठन ने ठोंकी ताल, ये हो सकते हैं प्रत्याशी

    By Aqib KhanEdited By:
    Updated: Tue, 08 Mar 2022 08:47 PM (IST)

    MLC चुनाव 2022 में इस बार प्रधान संगठन का प्रत्याशी भी होगा इसके लिए अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने फैसला लिया है। फिलहाल प्रत्याशी के नाम पर मुहर नही लग ...और पढ़ें

    Hero Image
    एमएलसी के चुनाव में प्रधान संगठन का भी होगा प्रत्याशी

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने इस बार स्थानीय निकाय के एमएलसी चुनाव में प्रधान संगठन का प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी है। आगामी 13 मार्च को हाथरस में प्रस्तावित बैठक में प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगेगी। फिलहाल अलीगढ़ जिले के प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज सिंह व हाथरस के जिलाध्यक्ष मनोज सिसौदिया का नाम चर्चाओं में है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को पंचायत परिषद की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अशोक जादौन की अध्यक्षता में धनीपुर मंडी स्थित एक मैरिज होम में हुई। इसमें अलीगढ़ व हाथरस के प्रधान शामिल हुई। सभी पदाधिकारियों ने एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा की। प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह भोलू, मंडल अध्यक्ष शीलू ठाकुर, महेंद्र यादव व राकेश लोधी ने संयुक्त रूप से कहा कि इस बार अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। इसमें अभी दो नाम सामने आए हैं। अब हाथरस में आयोजित बैठक में इस नाम में से एक पर अंतिम मुहर लगेगी। अकराबाद ब्लाक अध्यक्ष जिरौली हीरा सिंह के प्रधान मनोज सिंह, लोधा अध्यक्ष बनी सिंह, धनीपुर अध्यक्ष गिरीश सिंह, जवां अध्यक्ष शिवकुमार चौहान ने कहा कि इस बार एमएलसी प्रधानों के बीच का चुना जाएगा। इस मौके पर बंटी प्रधान, तुलसी शर्मा, नितिन खानगढ़ी, अमित चौहान, जितिन कुमार, मनोहर सिंह, रामप्रसाद, मनीष कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

    ये नाम चर्चा में

    अखिल भारतीय पंचायत परिषद एमएलसी चुनाव में प्रधान संगठन का प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी है। फ़िलहाल प्रत्याशी के नाम की घोषणा नही हुई है लेकिन अलीगढ़ जिले के प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज सिंह व हाथरस के जिलाध्यक्ष मनोज सिसौदिया का नाम चर्चाओं में है।

    13 मार्च को होगी प्रत्यशी की घोषणा

    अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। इसमें अभी दो नाम सामने आए हैं। हाथरस में आयोजित बैठक में इस नाम में से एक पर अंतिम मुहर लगेगी।