विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CAA Protest in UP: अलीगढ़ में धरने पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, 100 के गिरफ्तारी वारंट Aligarh News

By Sandeep SaxenaEdited By:
Published: Thu, 27 Feb 2020 10:18 AM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 04:13 PM (IST)

अलीगढ़ जिला प्रशासन ने रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है। यह प्रतिबंध अब शुक्रवार दोपहर तक और बढऩे की संभावना है।

CAA Protest in UP: अलीगढ़ में धरने पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, 100 के गिरफ्तारी वारंट Aligarh News
CAA Protest in UP: अलीगढ़ में धरने पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, 100 के गिरफ्तारी वारंट Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: अलीगढ़ जिला प्रशासन ने रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार यह प्रतिबंध अब शुक्रवार दोपहर तक और बढऩे की संभावना है। सीएए के विरोध में बुधवार को शहर में तनावपूर्ण माहौल रहा। क्वार्सी बाइपास जीवनगढ़ पुलिया पर 72 घंटे बाद भी प्रदर्शनकारियों का सड़क पर कब्जा है। अधिकारियों के मुताबिक यहां प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए हैैं। क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने अपनी रिपोर्ट में भी यह कहा है। 'वी स्टैंड फॉर एनी वॉयलेंस इन टर्म ऑफ सीएए-एनआरसी' के पोस्टर भी लगा दिए। इसका अर्थ सीएए और एनआरसी के लिए ङ्क्षहसा के समर्थन से है। परंतु कुछ लोगों की आपत्ति के बाद इन पोस्टरों को हटा लिया गया। पुराने शहर में फोर्स ने फ्लैग मार्च कर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उधर प्रशासन ने 100 लोगों की गिरफ्तारी वारंट के साथ 150 लोगों के खिलाफ शांतिभंग के नोटिस जारी किए हैं। शाहजमाल में कुछ लोगों ने पर्चे बांटकर माहौल खराब करने की कोशिश् की। एएमयू चुंगी गेट के बाहर भी अनूपशहर रोड पर लोगों ने धरना दिया।

सोमवार से धरने पर हैं महिलाएं

ऊपरकोट व जमालपुर में चल रहे धरने से महिलाओं को हटाने के विरोध में सैकड़ों महिलाएं सोमवार से क्वार्सी क्षेत्र में अनूपशहर रोड पर जीवनगढ़ पुलिया के पास जाम लगाकर धरने पर बैठी हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस भी तैनात है। इससे यह रोड 72 घंटे से यातायात के लिए बंद है। अधिकारियों को वार्ता कर धरना खत्म कराने के प्रयासों में सफलता नहीं मिल सकी है। हालांकि जीवनगढ़ के बाजार खुले रहे।

पुरानी चुंगी पर रोड जाम

 देर शाम पुरानी चुंगी के सामने प्रदर्शनकारियों ने रोड जाम कर दिया। देर रात तक अफसर उन्हें समझाने में लगे थे। दिन में भी रोड जाम करने का प्रयास किया गया था, लेकिन पुलिस ने सफल नहीं होने दिया।

अमन चैन के लिए किया फ्लैग मार्च

एसएसपी मुनिराज का कहना है कि शहर में हालात सामान्य हैं। जीवनगढ़ में चल रहे धरने को आमसहमति से हटाने के प्रयास जारी हैं। अमन-चैन कायम रखने को फ्लैग मार्च कर लोगों से अपील की जा रही है। महिलाओं को भड़काने वाली मां-बेटी समेत पांच को चिह्नित किया गया है। 

गिरफ्तारी वारंट जारी

सासनीगेट, कोतवाली, देहली गेट क्षेत्र के लोगों पर कार्रवाई शांतिभंग के नोटिसों पर मुचलके न भरने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से सासनीगेट, कोतवाली व देहलीगेट क्षेत्र के 100 से अधिक लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए। अब इनको अनिवार्य रूप से जमानत लेनी होगी। जमानत नहीं ली तो गैर जमानती वारंट जारी होंगे। 15 दिसंबर को एएमयू में हुई ङ्क्षहसा के दो-तीन दिन बाद शाहजमाल में बवाल हुआ था। इसके बाद कई स्थानों पर धरना प्रदर्शन  हुए। पुलिस ने तब तीनों थाना क्षेत्रों के करीब एक हजार लोग चिह्नित किए थे। इसकी रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी के खिलाफ शांतिभंग के नोटिस जारी किए। इन सभी को एक-एक लाख के मुचलके भरने थे।  50 लोग ही मुचलके भरने आए। मुचलके न भरने वाले 100 से अधिक लोगों के खिलाफ बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने जमानती वारंट जारी किए। बाकी के लोगों के वारंट भी जारी होंगे।

150 को शांतिभंग में नोटिस

 रविवार को ऊपरकोट क्षेत्र में हुई ङ्क्षहसा में बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने नए 150 लोगों को शांतिभंग के आरोप में नोटिस दिए है। मंगलवार को भी करीब 300 लोगों को नोटिस दिए गए थे। इन सभी को मुचलके भरकर जमानत लेनी होगी।