Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले में एक अक्टूबर से 31 जनवरी 2022 तक होगी धान की खरीद Hathras News

    By Anil KushwahaEdited By:
    Updated: Mon, 16 Aug 2021 03:07 PM (IST)

    जिले में धान की खरीद के लिए समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया गया है। इस बार का सामान्य धान 1940 और ए ग्रेड धान 1960 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। इसके लिए आनलाइन पंजीकरण 16 अगस्त से शुरू हो गए हैं।

    Hero Image
    जिले में धान की खरीद के लिए समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया गया है।

    हाथरस, जेएनएन। जिले में धान की खरीद के लिए समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया गया है। इस बार का सामान्य धान 1940 और ए ग्रेड धान 1960 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। इसके लिए आनलाइन पंजीकरण 16 अगस्त से शुरू हो गए हैं। इसके लिए अभी तक कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। जिले में धान की फसल अधिक होती है। इस समय खेतों में धान की फसल अधपकी खड़ी है। वर्ष 2021-22 समय से पहले ही धान की फसल का समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया गया है। धान की फसल दो श्रेणियों में खरीदी जाएगी। इसमें सामान्य धान के लिए 1940 और ए ग्रेड के धान को 1960 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत पर खरीदा जाएगा। जिले में आलू के बाद सबसे अधिक रकबा धान की खेती का है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाथरस सहित पश्चिमी उ.प्र. में एक अक्टूबर से होगी खरीद

    वर्ष 2021- 22 के लिए धान की खरीद की घोषण कर दी गई है। जिले में धान की खरीद 1 अक्टूबर से 31 जनवरी 2022 तक की जाएगी। इसमें पश्चिमी उप्र व बुंदेलखंड के अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर, मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, झांसी मंडलों में भी इसी तिथि से खरीद होगी। वहीं पूर्व उ.प्र. के कानपुर, मिर्जापुर, चित्रकूट, अयोध्या, रायबरेली, उन्नाव, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, देवीपाटन, बस्ती सहित कई जिलों में धान की खरीद क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से लेकर 28 फरवरी 2022 तक की जाएगी।

    आधार कार्ड से लिंक कराना होगा मोबाइल नंबर

    धान की खरीद पारदर्शिता बर्तने के लिए आनलाइन खरीदी जाएगी। इसके लिए किसानों को आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कराना जरूरी है। उसके बाद ही टोकन लेने के लिए पंजीकरण आनलाइन हो सकेगा। आधार में मोबाइल नंबर आधार अपडेट किसी भी इनरोलमेंट व अपडेट सेंटर पर जाकर कराया जा सकता है।

    16 अगस्त से शुरु हो गए पंजीकरण

    धान की खरीद के लिए पंजीकरण आनलाइन कराना पड़ेगा। इसमें मिले टोकन को ले जाने पर ही क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीदा जाएगा। यह पंजीकरण 16 अगस्त 2021 से शुरू हो गए हैं। इसे किसान घर पर ही या सीएससी से करा सकते हैं। किसानों की सुविधा के लिए इसे पहले ही शुरू करा दिया गया है।

    टोल फ्री नंबर 18001800150 ले सकते हैं सहायता

    क्रय केंद्रों पर धान की खरीद से संबंधित जानकारी के लिए टोलफ्री नंबर 18001800150 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जिला खाद्य अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, ब्लाक के विपणन निरीक्षक से संपर्क किया जा सकता है। विपणन अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि अभी क्रय केंद्रों की संख्या व लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner