Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में अब ये हैं नए सर्किल रेट,जानिए विस्‍तार से

    By Sandeep SaxenaEdited By:
    Updated: Sun, 02 Aug 2020 09:17 PM (IST)

    जिले में नए सर्किल रेट लागू हो गए हैं। सभी आपत्तियों को खारिज कर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने प्रस्तावित रेटों पर ही अंतिम मुहर लगा दी।

    अलीगढ़ में अब ये हैं नए सर्किल रेट,जानिए विस्‍तार से

    अलीगढ़ जेएनएन: जिले में नए सर्किल रेट लागू हो गए हैं। सभी आपत्तियों को खारिज कर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने प्रस्तावित रेटों पर ही अंतिम मुहर लगा दी। यह लगातार तीसरा साल है, जब सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं की गई है। निबंधन विभाग ने शहर में छह मार्गों को चिह्नित सूची में शामिल किया है। इन पर 10 से 15 फीसद तक सर्किल रेट बढ़ जाएंगे। शहर के आसपास औद्योगिक गतिविधियों वाले गांवों को प्रगतिशील में शामिल कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए सर्किल रेट जारी 

    प्रशासन की ओर से हर साल नए सर्किल रेट जारी होते हैं। पिछले तीन साल में भले ही सर्किल रेट को नहीं बढ़ाया गया हो, लेकिन हर साल नए क्षेत्र जरूर जोड़ दिए जाते हैं। 23 जुलाई को प्रशासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए प्रस्तावित सर्किल रेट जारी किए गए थे। इनमें सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल नहीं था, लेकिन कुछ क्षेत्रों को चिह्नित कर नई श्रेणियों में जोड़ दिया गया है। इस पर शहर के लोगों से दावे-आपत्तियां मांगे गए थे। एआइजी स्टांप ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि कुल चार आपत्तियां आई थीं। समीक्षा के बाद इन्हें खारिज कर दिया गया। डीएम ने सर्किल रेट की नई दरों पर अंतिम मुहर लगा दी। शहर के अंदर छह मार्ग चिह्नित हुए हैं। इन पर 15 फीसद तक दरें बढ़ जाएंगी।

    इन मार्गों पर महंगे सर्किल रेट
    - असदपुर कयाम तिराहे से असदपुर होते हुए ओजोन सिटी तक।
    - स्वर्ण जयंती नगर से नगला तिकोना होते हुए सुरेंद्र नगर तक।
    - मामूभांजा मीरीमल प्याऊ से मुख्य पत्थर बाजार तक।
    - कोल तहसील तिराहे से जेल फाटक पुल तक।
    - खैर रोड से चरखवालान, रोरावर होते हुए गौंड़ा तक मार्ग।
    - खैर रोड से चरखवालान होते हुए सराय मियां तक।
    ये गांव प्रगतिशील में शामिल
    निबंधन विभाग ने शहर के आसपास के गांवों को प्रगतिशीलमें शामिल किया है। इन गांवों में अब एक हजार वर्गमीटर से कम जमीन खरीदने पर सर्किल रेट से दो गुने दाम देने होंगे। इससे लोगों को तगड़ा झटका लगेगा। इन गांव में भोजपुर, जटपुरा, तालिब, नगर, अलहदादपुर, नारौली, भरतरी, करसुआ, हाजीपुर चौहट्टा, जतनपुर चिकावटी, इब्राहिमपुर, अजीतपुर आसना, भांकरी खास, खेड़ा खुशखबर हैं।