Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब संवरेगा अलीगढ़, स्मार्ट होगा शहर, खर्च होंगे एक अरब 72 करोड़, ये है योजना

    By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
    Updated: Fri, 10 Dec 2021 10:15 AM (IST)

    स्मार्ट सिटी ने एक अरब 72 करोड़ 50 लाख की योजना तैयार की है। इतना ही नहीं इन विकास कार्यों की जिम्मेदारी नगर निगम एडीए पीडब्ल्यूडी और लोक निर्माण विभा ...और पढ़ें

    Hero Image
    स्मार्ट सिटी प्रबंधन अब विकास की कुछ और परिभाषाएं भी लिख रहा है।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। शहर में अरबों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का खाका खींच चुका स्मार्ट सिटी प्रबंधन अब विकास की कुछ और परिभाषाएं भी लिख रहा है। सड़क, चौराहे और फुटपाथों को विकसित करने की तैयारी है। आठ स्कूलों का जीर्णोंद्धार, जवाहर भवन का सुंदरीकरण, कैरिजवे, वैंडिंग जोन, फूड प्लाजा शहर को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे। इसके लिए स्मार्ट सिटी ने एक अरब 72 करोड़ 50 लाख की योजना तैयार की है। इतना ही नहीं, इन विकास कार्यों की जिम्मेदारी नगर निगम, एडीए, पीडब्ल्यूडी और लोक निर्माण विभाग को दी गई है। नए साल में इन विकास कार्यों की शुरुआत शहरवासियों के लिए सौगात होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कमिश्‍नरी सभागार में लिए अहम निर्णय

    कमिश्नरी सभागार में हुई बैठक में इन परियोजनाओं पर मुहर लगा दी गई। बैठक में शामिल स्मार्ट सिटी, नगर निगम, एडीए, पीडब्ल्यूडी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग के अफसरों ने चर्चा के बाद कई योजनाओं पर सहमति जताते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया। अध्यक्षता करते हुए कमिश्नर गौरव दयाल ने जनवरी, 2022 में इन योजनाओं पर काम शुरू करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त व स्मार्ट सिटी के सीइओ गौरांग राठी ने बताया कि मुख्य सड़कों, डिवाइडर और सार्वजनिक स्थानों पर बागवानी और पौधारोपण, सड़क किनारे लगे पेड़ों पर रोशनी की व्यवस्था करना, जवाहर भवन के सुंदरीकरण, 30 स्थानों पर स्मार्ट वेंङ्क्षडग जोन, जहां यूरिनल, पेयजल, डस्टबिन, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। एडीए 10 स्थानों पर सुविधाजनक फूड प्लाजा स्थापित कराएगा। वहीं, क्वार्सी, सासनीगेट, सूतमिल और एटा चुंगी चौराहे के सुंदरीकरण के अलावा वहां भूमिगत विद्युत व्यवस्था, जल निकासी, सड़कें बनाने का काम पीडब्ल्यूडी को दिया है। इसके अलावा रसलगंज, नई बस्ती, घुडिय़ाबाग, पुलिस लाइन, देहलीगेट, ऊपरकोट, रेलवे रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय व बराई स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज का आधुनिकीकरण और सुंदरीकरण लोक निर्माण विभाग कराएगा। दूसरे चरण में अन्य स्कूल चयनित किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग को कैरिजवे की जिम्मेदारी भी दी गई है। बरछी बहादुर दरगाह से अब्दुल खालिक रोड क्राङ्क्षसग, इस क्रासिंग से मदारगेट क्रासिंग व मीनाक्षी पुल से छर्रा अड्डा क्राङ्क्षसग तक, बन्नादेवी चर्च से रेलवे रोड  क्रासिंग, अब्दुल करीम क्राङ्क्षसग से जीटी रोड क्राङ्क्षसग, देहलीगेट से बारहद्वारी और मालगोदाम क्राङ्क्षसग से अब्दुल करीम क्राङ्क्षसग तक कैरिजवे विकसित होगा। टेंडर इसी महीने जारी किए जा सकते हैं। एएमयू की टीम की मदद से डीपीआर तैयार की जाएगी।

    खास बात

    - विकसित होंगे वैडिंग जोन, स्थापित होंगे फूड प्लाजा

    -सड़क की पटरियां होंगी रोशन, नए साल में शुरू होंगे कार्य

    विभागों में बांटे विकास कार्य

    - 45 करोड़ में पीडब्ल्यूडी चौराहों का कराएगा सुंदरीकरण

    - 90 करोड़ में लोक निर्माण कैरिजवे का करेगा सुधार

    - 5.50 करोड़ में लोक निर्माण स्कूलों का कराएगा जीर्णोद्धार

    - 26 करोड़ में नगर निगम कराएगा पौधरोपण, सुंदरीकरण

    - 6 करोड़ में एडीए स्थापित कराएगा फूड प्लाजा

    ......

    ये होंगे विकास कार्य

    -5 करोड़ से मुख्य सड़क, डिवाइडर, सार्वजनिक स्थानों पर बागवानी व पौधारोपण

    -2 करोड़ से सड़क की पटरियों पर रोशनी व सुंदरीकरण

    -10 करोड़ से जवाहर भवन का सुंदरीकरण

    -9 करोड़ से 30 स्मार्ट वेंङ्क्षडग जोन होंगे विकसित

    -6 करोड़ से 10 स्थानों पर फूड प्लाजा

    -45 करोड़ से क्वार्सी, सासनीगेट, सूतमिल व एटा चुंगी चौराहे का सुंदरीकरण

    -5.50 करोड़ से आठ स्कूलों का आधुनिकीकरण व सुंदरीकरण

    -90 करोड़ से कैरिजवे किए जाएंगे विकसित

    -----

    स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट

    प्रोजेक्ट, लागत (करोड़ में), अवधि

    सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 220.54, दो साल

    वाटर सप्लाई, 42.80, दो साल

    वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, 75, 18 माह

    स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, 139.55, 18 माह

    स्मार्ट रोड (सिविल वर्क), 10.20, एक साल

    स्मार्ट रोड (इलेक्ट्रीकल वर्क), 6.69, एक साल

    रेन वाटर हार्वेस्टिंग, 0.68, तीन माह

    यह भी खास

    - 55 करोड़ रुपये की लागत से आइसीसीसी बिल्डिंग कराई जाएगी तैयार

    - 25 करोड़ रुपये से अचल ताल का होगा सुंदरीकरण

    वर्जन ...

    स्मार्ट सिटी प्रबंधन शहर के विकास के लिए प्रयासरत है। सड़क, चौराहे, वेंङ्क्षडग जोन, फूड प्लाजा, स्कूल आदि परियोजनाओं को जनवरी, 2022 में शुरू करा दिया जाएगा। चार विभागों को ये जिम्मेदारी दी गई है।

    गौरांग राठी, नगर आयुक्त व सीइओ स्मार्ट सिटी

    ---