Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिशन शिक्षण : संवाद यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता Aligarh news

    By Parul RawatEdited By:
    Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:47 PM (IST)

    जनपद अलीगढ़ में मिशन शिक्षण संवाद द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं एवं बच्चों को हिंसा से रोकथाम पॉक्सो ...और पढ़ें

    Hero Image
    मिशन शक्ति अभियान के तहत ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन

    इगलास, जेएनएन : जनपद अलीगढ़ में मिशन शिक्षण संवाद द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं एवं बच्चों को हिंसा से रोकथाम, पॉक्सो कानून, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज कानून, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम, बाल विवाह रोकथाम और कोविड-19 से रोकथाम के विषय में जागरूकता का संचार करने के लिए बेसिक शिक्षा की बालिकाओं के लिए ऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    छात्राओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्‍सा

    अलीगढ़ के जिला संयोजक यतेंद्र सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अलीगढ़ की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। ऑनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाए। साथ ही उनमें मन लुभावन रंगों को भर अपनी कला व प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सार्थक स्लोगन एवं वीडियो द्वारा प्रतियोगिता को अपने शीर्ष तक पहुंचाया। भाग लेने वाली सभी छात्राएं विजेता हैं कोई किसी से कम नहीं है। सभी का कार्य काबिले तारीफ रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ परामर्शदाता जिला महिला चिकित्सालय खुर्जा डॉ. मंजू गोयल, उपनिरीक्षक नीतू वर्मा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्रवक्ता मोनिका शर्मा, स्टेट रिसोर्स ग्रुप परसन बेसिक शिक्षा अनुज कुमारी, जिला व्यायाम शिक्षिका कुमकुम सिंह, राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षिका हेमलता गुप्ता प्रमुख अतिथि के रु प में थी। 

     

    गुड टच व बेड टच की दें जानकारी

    डॉ. मंजू गोयल ने बताया कि हमारे समाज में बच्चों से किसी भी मुद्दे पर स्वजन खुलकर नहीं बोलते हैं। जबकि उनकी जिम्मेदारी है कि वह उनके साथ खुलकर बात करें। उनकी परेशानियों को समझें। बेटियों को बचपन से ही गुड टच व बेड टच की जानकारी दें। इसके साथ ही बेटियों को आत्मरक्षा की जानकारी देना भी आवश्यक है। अनुज कुमारी ने कहा कि समाज में योन उत्पीडऩ के मामलों को रोकने के लिए बेटियों व महिलाओं को जागरु क किया जाना चाहिए। युगों से पुरु ष प्रधान देश में महिलाओं की सुरक्षा का विशेष अधिकारी पुरु षों को दिया जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। महिलाओं को स्वयं आत्मनिर्भर बनना होगा।

     

    छात्राओं ने दिया संदेश

    छात्राओं ने अपने पोस्टर का ऑनलाइन प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने पहले पढ़ाई बाद में विदाई। रहे सुरक्षित कोख में बेटी कहे पुकार, पढ़े लिखे निर्भर बने मिले शिक्षा अधिकार। यत्र नार्यस्त पूजन्ते रमन्ते तत्र देवता। शिक्षित बेटी सशक्त समाज। जब है नारी में शक्ति सारी तो क्यों कहें इन्हें बेचारी आदि संदेश दिए।

     

    मिशन शिक्षण संवाद

    कार्यक्रम में प्रस्तुत गुनगुन, प्रिया, गुंजन, राशि, दीपा, मुस्कान, गीता, फरहीन, फूलवती, संध्या, मिताली, सावित्री, भारती, ज्योति, अरूणा, कुमकुम, तुलसी, अंशिका, असमा, सोनिया, सकीना, प्राची शर्मा, प्रिया उपाध्याय के पोस्टर को विशेष रूप से सराहा गया। सभी प्रतिभागी छात्राओं को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा, आमिर मुस्तफा, प्रिया शर्मा, गीतिका, भूषण, जितेंद्र कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।