Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Milkha Singh's 92nd birth anniversary : कामनवेल्‍थ खेलों में भारत को पहला स्‍वर्ण पदक मिल्‍खा सिंह ने दिलाया था

    By Anil KushwahaEdited By:
    Updated: Sun, 21 Nov 2021 11:17 AM (IST)

    अलीगढ़ जागरण संवाददाता । परोपकार सामाजिक सेवा संस्था तोछगढ़ द्वारा देश के महान धावक उड़न सिख मिल्खा सिंह की 92 वीं जयंती के उपलक्ष में गांव कनौरा में 14 वर्ष से कम उम्र के बालकों की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    Hero Image
    'उड़न सिख' मिल्खा सिंह की 92 वीं जयंती पर गांव कनौरा में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता । परोपकार सामाजिक सेवा संस्था, तोछीगढ़ द्वारा देश के महान धावक 'उड़न सिख' मिल्खा सिंह की 92 वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में गांव कनौरा में 14 वर्ष से कम उम्र के बालकों की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों और संस्था के सदस्यों ने मिल्खा सिंह के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कामनवेल्‍थ खेलों में भारत को स्‍वर्ण पदक दिलाने वाले पहले भारतीय

    संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि मिल्खा सिंह आज तक भारत के सबसे प्रसिद्ध और सम्मानित धावक हैं। कामनवेल्थ खेलो में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले वे पहले भारतीय है, खेलो में उनके अतुल्य योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें भारत पद्म श्री से भी सम्मानित किया है। मिल्खा सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब में 20 नवम्बर 1929 को हुआ था। भारत के विभाजन के बाद हुए दंगों में मिलखा सिंह ने अपने मां-बाप और भाई-बहन खो दिया। अंततः वे शरणार्थी बन के ट्रेन द्वारा पाकिस्तान से दिल्ली आए। कुछ समय शरणार्थी शिविरों में रहने के बाद वह दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक पुनर्स्थापित बस्ती में भी रहे। सेना में भर्ती होने के बाद उन्हें 200 मीटर व 400 मीटर धावक के रूप में नई पहचान मिली थी। 1958 के कामनवेल्थ खेलों में स्वर्ण जीतने के बाद पूरा खेल विश्व उन्हें जानने लगा। उन्होने कई कीर्तिमान स्थापित कर देश को पदक दिलाए थे।

    बच्‍चों को मिल्‍खा सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए

    ग्रामीण बालकों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए दिन रात मेहनत करनी चाहिए। कठिन परिश्रम से ही सफलता हासिल होती है। दौड़ प्रतियोगिता में यश चौधरी, रोहित चौधरी व अर्पित ठैनुआं ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था द्वारा सफल खिलाडि़यों को पुरुष्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपू सिंह, बबलू चौधरी, सचिन ठैनुआं, सागर, मोहित, कान्हा, आशीष, अंश, लवकुश, सूरज, हर्ष, भोलू, आकाश, तरुन शर्मा, ईसू , ओमप्रकाश, जुगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner