विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्राइडल लुक में छाया कुंदन वर्क पर मेहंदी रंग का जादू, कीमत भी बेहद कम; अलीगढ़ में क्रेज

Published: Tue, 24 Nov 2026 09:44 AM (GMT+05:30)

शादियों के सीजन में अलीगढ़ की दुल्हनों के बीच कुंदन वर्क की ज्वेलरी पर मेहंदी रंग का काम खूब पसंद किया जा रहा है। यह नया ट्रेंड पारंपरिक और आधुनिकता का संगम है, जो ब्राइडल लुक को खास पहचान दे रहा है और इसकी कीमत 6 से 8 हजार रुपये तक है।

ज्वेलरी के शोरूम में सोने की खरीदारी करते ग्राहक। जागरण

ज्वेलरी के शोरूम में सोने की खरीदारी करते ग्राहक। जागरण

HighLights

  1. कुंदन वर्क ज्वेलरी पर मेहंदी रंग का काम लोकप्रिय।

  2. पारंपरिक और आधुनिकता का अनूठा संगम, नया ब्राइडल ट्रेंड।

  3. मांग टीके से हाथफूल तक, 6-8 हजार तक उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शादियों का सीजन शुरू होते ही ब्राइडल फैशन में नए-नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। इस बार दुल्हनों के बीच कुंदन वर्क की ज्वेलरी पर मेहंदी कलर का काम खासा पसंद किया जा रहा है। पारंपरिक कुंदन की चमक और मेहंदी की बारीक कलाकारी का यह अनूठा मेल ब्राइडल लुक को अलग पहचान दे रहा है।

खास बात यह है कि दुल्हनें अब केवल भारी-भरकम सोने और कुंदन की ज्वेलरी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कुछ नया और आकर्षक पहनना पसंद कर रही हैं। जो अमीर निशा, रेलवे रोड, रामघाट रोड आदि सभी बाजारों में खुब पसंद किए जा रहे है।

मांग टीके से लेकर हाथफुल तक ब्राइडल को भा रहा कुंदन वर्क

रामघाट रोड स्थित दुकान के संचालक प्रजुंल बंसल ने बताया कि ज्वेलरी में कुंदन के साथ मेहंदी की डिजाइन का इस्तेमाल इसे पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह का लुक दे रहा है। हार, चोकर, मांगटीका, झुमके, हाथफूल और कंगन जैसी ज्वेलरी में मेहंदी रंग की बारीक आकृतियां देखने को मिल रही हैं। इनमें फूल-पत्तियों, बेल-बूटों और पारंपरिक पैटर्न को खास जगह दी जा रही है। यह डिजाइन दुल्हन के हाथों पर रची मेहंदी के साथ भी खूबसूरत तालमेल बनाती है।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में राशन की कालाबाजारी का भंडाफोड़: 18 टन चावल जब्त, कार्ड वालों से करते थे खरीद

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में 16 जनवरी तक लाइसेंसी हथियारों के प्रदर्शन पर रोक, डीएम अविनाश कुमार का आदेश जारी

हर छोटी चीज को खास बनाने पर ध्यान

वहीं दुकानदार संगीता अरोरा ने बताया कि ब्राइडल लुक में अब हर छोटी चीज को खास बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। दुल्हनें अपने लहंगे और मेहंदी के रंग के हिसाब से ज्वेलरी का चयन कर रही हैं। हल्के और आकर्षक डिजाइन पसंद करने वाली युवतियों के बीच भी इस तरह की ज्वेलरी की मांग बढ़ रही है। कुंदन और मेहंदी का यह संगम उन दुल्हनों के लिए खास विकल्प बन रहा है, जो अपनी शादी में पारंपरिक खूबसूरती के साथ कुछ हटकर अंदाज अपनाना चाहती हैं। इस ज्वेलरी की कीमत छह हजार से लेकर सात और आठ हजार तक है।

कुंदन के साथ मेहंदी कलर का बहुत ही सुंदर लगता है। ये ज्वेलरी सभी कलर के लहंगों के साथ पहनी जाती है। जो ब्राइडल को अलग लुक देती है।

-

दीप्ति भारती, पहलवान कॉलोनी

ये ज्वेलरी फुल सेट के साथ बहुत अच्छी लगती है। इसमें बड़े व छोटे सभी प्रकार के स्टोन का वर्क होता है। जो ब्राइडल लुक को आर्कषक बनाता है।

-

पारुल, निरंजपुरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।