Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh News: मेघालय के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक बोले, मांगें पूरी कराने के लिए किसानों को करना पड़ेगा एक और आंदोलन

    By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
    Updated: Wed, 14 Sep 2022 09:42 AM (IST)

    Meghalaya Governor Satya Pal Malik मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि एमएसपी पर सरकार देरी कर रही है। इसे लागू कर देना चाहिए। बाद में करने से क्या फायदा। किसानों को अपनी मांगे पूरी कराने के लिए एक और आंदोलन करना पड़ेगा।

    Hero Image
    मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दी अहम जानकारी।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि एमएसपी पर सरकार देरी कर रही है। इसे लागू कर देना चाहिए। बाद में करने से क्या फायदा। किसानों को अपनी मांगे पूरी कराने के लिए एक और आंदोलन करना पड़ेगा। अगर किसान डटे रहे तो उनकी मांगें पूरी हो जाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्‍यायपालिका का निर्णय अंतिम

    जट्टारी टप्पल के स्यारौल गांव में  मीडिया से बातचीत के दौरान Meghalaya Governor Satya Pal Malik ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो पदयात्रा के सवाल पर कहा कि सभी नेताओं को पद यात्रा करनी चाहिए। बाहर निकलकर गर्मी भी झेलनी चाहिए। ज्ञानवापी मामले में न्यायालय के आदेश पर कहा कि न्यायपालिका का निर्णय ही अंतिम है और सबको यह मानना चाहिए।

    प्रियंका अच्‍छी कलाकार

    Meghalaya Governor Satya Pal Malik ने बताया कि काफी समय पहले से कथावाचक प्रियंका चौधरी के यहां कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन किसी कारण से यहां नहीं आ पाए। यहां कोई समारोह नहीं था। वे सिर्फ भोज के लिए आए हैं। प्रियंका चौधरी से काफी समय से उनकी मुलाकात है। राज्यभवन समेत अन्य कई जगह कार्यक्रमों में प्रियंका ने प्रस्तुति दी है। वे बहुत अच्छी कलाकार हैं।

    दो घंटे तक रुके राज्यपाल Meghalaya Governor Satya Pal Malik, ग्रामीणों से की मुलाकात

    मेघालय के राज्यपाल स्यारौल निवासी देवेंद्र चौधरी के बेटी व प्रसिद्ध गायक- कथावाचक प्रियंका चौधरी के आमंत्रण पर करीब 1:20 बजे गांव पहुंचे। यहां पर करीब दो घंटे तक रुके। प्रियंका के घर के खाने का स्वाद लिया। रोटी, पूडी, सब्जी, व दाल चखी। इसके बाद प्रियंका के पूरे परिवार के साथ ही ग्रामीणों से भी मुलाकात की। फोटो भी कराए। उन्होंने लोगों से कहा कि क्षेत्रवासी किसान जब भी उन्हें याद करेंगे तो वे सदैव उनके लिए तत्पर्य रहेंगे। करीब दो घंटे बाद वह 2:50 बजे दिल्ली चले गए।

    ये रहे मौजूद

    इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह बाल्यान, अवधेश कुमार, विवेक चौधरी, चौ. श्याम सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य हरिश चंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, सचिन चौधरी, सुमित चौधरी, गंगाराम दिवाकर, देवेंद्र सूबेदार, प्रेमचंद अग्रवाल अध्यक्ष व्यापार मंडल राजकुमार अग्रवाल, गुलशन फौजी, मीनू अग्रवाल, तेजवीर सिंह, रोहित गोस्वामी, प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।

    मौत पर जताया दुख

    राज्यपाल सत्यपाल मलिक के आगमन से पहले स्यारौल गांव में 40 वर्षीय युवक खिल्लू की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने दुख जताया। कहा कि उन्हें ऐसे मौके पर आना पड़ा, इसके लिए अफसोस है।

    पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट

    राज्यपाल के स्यारौल में आगमन से पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। एडीएम प्रशासन डीपी पाल व एसपी देहात पलाश बंसल समेत अन्य पुलिस-प्रशासनिक अफसर गांव में डेरा डाले रहे।

    comedy show banner