अलीगढ़ की किसान महापंचायत में आज आएंगे मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक
Meghalaya Governor Satpal Malik अलीगढ़ में गौंडा स्थित लगसमा के भ्यामिल खेड़ा में दो अक्टूबर को किसान महापंचायत होगी। इसे मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक संबोधित करेंगे। महापंचायत भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने आयोजित की। इसमें समस्याएं पर मंथन होगा।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में गौंडा स्थित लगसमा के भ्यामिल खेड़ा में दो अक्टूबर को किसान महापंचायत होगी। इसे मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक संबोधित करेंगे। महापंचायत भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने आयोजित की है। इसकी शुरूआत सुबह साढ़े दस बजे से होगी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि इस महापंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। किसान, नौजवान, और मजदूर व सर्वसमाज के लोग भाग लेंगे। जो निश्चित रूप से किसान, मजदूरों के साथ लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेगा।
आज होगा जिले में इन प्रोजेक्टों का श्रीगणेश
हाथरस : ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों में अब ग्राम्य विकास अभिकरण भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा। शासन के निर्देश पर इस साल विभाग को पार्क और अंत्येष्टि स्थल के अलावा हर ब्लाक के स्कूलों में पांच-पांच किचिन शेड बनाने का दायित्व मिला है। इसका शुभारंभ शनिवार को गांधी जयंती के मौके पर होगा।
प्रत्येक ब्लाक में बनेंगे पार्क
ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राजेश कुमार कुरील ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लाक और प्राथमिक विद्यालयों में मनरेगा के तहत पार्क व रसोई सेट बनाए जाएंगे। इसे लेकर विभाग की ओर से कार्ययोजना के आधार पर एस्टीमेट तैयार कर लिए गए हैं। सभी ब्लाक में दो अक्टूबर को एक साथ कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। इसे लेकर विभाग की ओर से तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है।
पुस्कालय भी बनेंगे
मनरेगा के तहत प्रत्येक ब्लाक की पांच-पांच ग्राम पंचायतों में किचिन सेट, पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसे लेकर विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया गया है। इसका एस्टीमेट बना लिया गया है। परियोजना निदेशक राजेश कुमार कुरील ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ दो अक्टूबर को निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुस्तकालयों व अंत्येष्टि स्थल का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों व कार्य स्थल का चयन कर लिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।