चोर के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अलीगढ़ के मडराक में हुई घटना के बाद फैली दहशत
अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र में एक युवक को चोर समझकर कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सराय हर नारायण में हुई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। एक युवक को चोर समझकर कुछ लोगों ने इतना पीटा कि उसकी जान निकल गई। युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मामला सोमवार की देर रात का है। बताते हैं कि युवक भैंस चोरी के इरादे से अंशुल जाटव के घर में घुसने का प्रयास कर रहा था।
कुछ लोगों ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया
खटपट की आवाज से घर वाले जाग गए। शोर मचा दिया। कुछ लोगों ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस का कहना है कि घरवालों के जागने पर युवक जब भागा तो वह खंभे से टकरा गया और घायल होकर वहीं गिर गया। इससे उसकी मृत्यु हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।