विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधायक लिखी गाड़ी को देखकर यूपी के लोगों का क्यों चढ़ गया पारा? पहले किया इग्नोर मगर बाद में बुरी तरह भड़के

Published: Sun, 14 Sep 2025 03:34 AM (IST)

अलीगढ़ के गांधीपार्क इलाके में एक विधायक की गाड़ी से सायरन बजाकर बार-बार गुजरने से लोग परेशान हो गए। शोर ...और पढ़ें

विधायक का पास लगी गाड़ी से गूंजे सायरन, शोर से भड़के क्षेत्रवासी
विधायक का पास लगी गाड़ी से गूंजे सायरन, शोर से भड़के क्षेत्रवासी

HighLights

  1. विधायक की गाड़ी से सायरन बजाकर परेशानी |
  2. शोर से तंग आकर लोगों का विरोध प्रदर्शन |
  3. पुलिस ने गाड़ी जब्त कर युवकों को छोड़ा |

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। गांधीपार्क क्षेत्र में विधायक का पास लगी गाड़ी के सायरन बजाकर कई बार गुजरने से क्षेत्रवासी परेशान हो गए। शुरू में शोर से तंग आकर पहले दरवाजे बंद कर लिए। उसके बाद भी जब शोर बंद नहीं हुआ तो गुस्साए लोग घर से निकल कर बाहर आ गए।

उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना कर दी। पुलिस गाड़ी कब्जे लेकर सवार लोगों को थाने ले गई। बाद में एक विधायक के हस्तक्षेप से समझौता हो गया। गांधी पार्क क्षेत्र के वैष्णोधाम कालोनी में शुक्रवार की देर रात लग्जरी गाड़ी से सायरन का शोर हो रहा था।

कुछ मोडिफाइड साइलेंसर की वजह से बुलेट की तेज आवाज भी परेशान कर रही थी। क्षेत्रवासी इसे परेशान हो गए। उन्होंने दरवाजे भी बंद कर लिए, फिर भी राहत नहीं मिली। इसके बाद लोग एकत्रित होकर घर से बाहर आ गए और विरोध शुरू कर दिया।

गाड़ी सवार युवकों से उनकी नोकझोंक हो गई। क्षेत्र के लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए और मामले को शांत कराया। आरोप था कि अक्सर ये लोग सायरन का शोर करते हैं।

कालोनी से गुजरने वाली युवतियों पर छीटाकशी करते हैं। गाड़ी व युवकों को थाने ले जाने की सूचना पर एक विधायक भी पहुंच गए। उनके हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने आगे ऐसी हरकत न करने की हिदायत देकर युवकों को छोड़ दिया।