Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन्‍म शताब्‍दी : सावित्रीबाई फुले का जीवन महिलाओं के लिए प्रेरणादायक

    By Anil KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 04 Jan 2022 08:45 AM (IST)

    हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व विधायक विवेक बंसल ने डोरी नगर स्थित राठी नगर में आयोजित कार्यक्रम में माता सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया । बंसल ने कहा वे महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागृत करने वाली प्रथम महिला थीं।

    Hero Image
    माता सावित्रीबाई फुले की जन्मशताब्दी सोमवार को कांग्रेसियों ने पूरे श्रद्धाभाव से मनाई।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  माता सावित्रीबाई फुले की जन्मशताब्दी सोमवार को कांग्रेसियों ने पूरे श्रद्धाभाव से मनाई। सभी ने सावित्री बाई के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। कहा, महिलाओं के लिए उनका जीवन प्रेरणादायक है।

    महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागृत करने वाली पहली महिला था सावित्री बाई

    हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व विधायक विवेक बंसल ने डोरी नगर स्थित राठी नगर में आयोजित कार्यक्रम में माता सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया । बंसल ने कहा, वे महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागृत करने वाली प्रथम महिला थीं। अपने परिवार के विरोध को दरकिनार करते हुए अपने आप को शिक्षित किया। महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अपना अभियान शुरू किया। अनेकों बार अपमानित होना पड़ा। समाज में व्याप्त कुरितियों को समाप्त करने के लिए भी काफी संघर्ष किया। कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डूंगर सिंह, इं. विश्वंभर सिंह, संतोष मिश्रा, प्रदीप रावत, शिव कुमार, डा. बंटी, बिरजू जाटव, प्रेम चंद्र शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, सुभाष चंद्र साथी, प्रशांत शर्मा, सीपी. सिंह, मुकेश शर्मा, शीलू चंदेल, ठा. सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं व दलितों के लिए हमेश किया संघर्ष

    रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन के साथ सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं व दलितों के लिए जीवन पर्यंत काम किया। 1848 में सर्वप्रथम बालिका स्कूल की स्थापना की। उस जमाने में बालिकाओं व स्त्रियों को पढ़ना निषेध था । इसलिए समाज के ठेकेदारों ने पत्थर तक बरसाए, परंतु वह अडिग रही। शेर पाल सिंह सविता लच्छमी नारायण, मुकेश वासने, राजकुमार शर्मा, सागर सिंह तोमर, रेखा शर्मा, यज्ञा अग्रवाल तोमर, मनोज अग्रवाल, पुरुषोत्तम रैंचो ठाकुर, सतीश सविता, रजनी शर्मा आदि ने श्रद्धांजलि दी।