Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर खोला व्रत, वीडियो कालिंग से बात कर देखा पति चेहरा

    By Jagran NewsEdited By: Sandeep kumar Saxena
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 07:38 AM (IST)

    Karwa Chauth 2022 गुरुवार को चंद्रोदय का समय 8.08 बजे निर्धारित किया था लेकिन देर में चंद्रमा के दर्शन हुए। सोलह श्रंगार के साथ सुहागिन महिलाओं ने घरों की छतों पर जाकर इंतजार किया। जैसे ही चंद्र दर्शन हुए महिलाओं के चेहरे खिल उठे।

    Hero Image
    छलनी से पहले चांद और उसके बाद अपने पति को देखा।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। मेरे हाथों में चूड़ी खनकती रहे सुहाग मेरे की जिंदगी रहे... की कामना के साथ करवा चौथ Karwa Chauth का पर्व गुरुवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने सुखमय दांपत्य जीवन व पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए दिन भर निर्जला व्रत रखा। रात में जैसे चंद्रदर्शन हुए अर्घ्य देकर व्रत खोला। सामूहिक रूप से कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति के हाथों से जल पीकर खोला व्रत

    गुरुवार को चंद्रोदय का समय 8.08 बजे निर्धारित किया था लेकिन देर में चंद्रमा के दर्शन हुए। सोलह श्रंगार के साथ सुहागिन महिलाओं ने घरों की छतों पर जाकर इंतजार किया। जैसे ही चंद्र दर्शन हुए महिलाओं के चेहरे खिल उठे। परंपरा के अनुसार छलनी से पहले चांद और उसके बाद अपने पति को देखा। उसके बाद अपने पति के हाथों से जल पीकर व्रत खोला।

    पतियों ने पत्‍नी को दिए उपहार 

    पतियों ने पत्नियों को उपहार भी दिए। जिन महिलाओं के पति दूर थे। उन्होंने फोन पर बात कर या वीडियो काल के माध्यम से उनसे बात कर औपचारिकताएं निभाईं। वहीं परंपरा के अनुसार महिलाओं ने सामूहिक पूजा-अर्चना भी की। कहानी भी सुनाई गई। गोल घेरे में बैठकर पूजन सामग्री से सजी थाली को भक्ति गीतों पर एक दूसरे तक पहुंचाया।

    भगवान शिव-गौरी की पूजा की

    मान्यता है कि करवा चौथ पर महिलाएं भगवान शिव-गौरी, गणेश, कार्तिकेय भगवान की पूजा पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर करती हैं। इस व्रत में स्त्रियां सारे दिन निर्जल रहती हैं। रात में चंद्रमा के उदय होने पर अर्घ्य दिया जाता है। पति के दर्शन कर व्रत खोलती हैं।

    ओजोन सिटी में सामूहिक कार्यक्रम

    ओजोन सिटी में ओज़ोन रेजीडेंट्स महिला शक्ति ने सामूहिक रूप से सभी महिलाओं ने करवा चौथ Karwa Chauth पर मैया की कहानी सुनी। पूजा के बाद सभी महिलाएं ओजोन सिटी स्थित गोल चक्कर पर चंद्र दर्शन के लिए एकत्रित हुईं। सबने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। इस अवसर पर गीतांजलि, अंजलि, कुसुम, अंशुल, ऋतु, रचना, मीनू यशोदा, अन्नू, रेनू, राखी, नीतू, वर्षा, सपना, अन्नू, पूजा, ममता, ममता, नालंदा, अंजू, रचना, विनीता, प्रीति आदि उपस्थित रहीं।