Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कल्‍याण स‍िंह के आदर्शों, 'सुराज' को आगे बढ़ा रहे हैं योगी आद‍ित्‍यनाथ, 'हिंदू गौरव दिवस' कार्यक्रम में बोले धर्मेंद्र प्रधान

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 06:12 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अलीगढ़ में कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में सुशासन स्थापित किया था। सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हीं आदर्शों को आगे बढ़ा रहे हैं। हिंदू गौरव दिवस कार्यक्रम शक्ति प्रदर्शन में बदल गया जहाँ हिंदुत्व राष्ट्रवाद और विकास पर बात हुई। भाजपा ने 2027 के चुनाव के लिए बड़ा दांव खेला और सभी वर्गों को समरसता का संदेश दिया गया।

    Hero Image
    कल्याण सिंह की पुण्यतिथि और तीसरे 'हिंदू गौरव दिवस' कार्यक्रम को संबोधि‍त करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान।

    ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। अलीगढ़ में पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुण्यतिथि और तीसरे 'हिंदू गौरव दिवस' कार्यक्रम को संबोधि‍त करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "90 के दशक में कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश में सुशासन स्थापित किया। हमें 1947 में आजादी मिली, लेकिन देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश लंबे समय तक बदहाल रहा। कल्याण सिंह जब सीएम बने, तो उन्होंने 'राज्य' में 'सुराज' स्थापित किया। उन्हीं आदर्शों, उन्हीं 'सुराज' को सीएम योगी आदित्यनाथ आगे बढ़ा रहे हैं।''

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व मुख्यमंत्री व 'पद्म विभूषण' से सम्मानित कल्याण सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर गुरुवार को ताला नगरी में आयोजित हिंदू गौरव दिवस का कार्यक्रम शक्ति प्रदर्शन में बदल गया। पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था। हर तरफ जय श्रीराम व ‘बाबूजी अमर रहें’ के नारे गूंज रहे थे। सैंकड़ों हाथों में बाबूजी के नाम की तख्तियां थामे लोग खड़े थे। ऐसे में यह नजारा सिर्फ श्रद्धांजलि का नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक समीकरणों का संकेत भी दे रहा था।

    भाजपा ने इस मौके को भुनाकर 2027 के लिए बड़ा दांव चल दिया है। जिले की धरती पर पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एक मंच पर आए भाजपा के दिग्गजों ने हिंदुत्व, राष्ट्रवाद व विकास पर खुलकर बात तो ही पीडीए की काट के लिए पिछड़ो व अनुसूचित को लुभाने का प्रयास किया। मंच पर हर वर्ग, समाज के प्रतिनिधि को स्थान देकर समरसता का भी संदेश दिया। गुरुवार सुबह 11 बजे से यह कार्यक्रम प्रस्तावित था।

    यह भी पढ़ें- 'अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने में देरी न हो', हिंदू गौरव दिवस कार्यक्रम में डिप्टी CM; शाहजहांपुर का नाम बदलने की भी मांग उठी