विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाबा काल भैरव की जयंती पर विशेष महासंयोग: एक दिसंबर को कैसे करें पूजा? ज्योतिषाचार्य ने दी जानकारी

Published: Sun, 29 Nov 2026 12:34 PM (GMT+05:30)

इस बार बाबा काल भैरव की जयंती 1 दिसंबर को विशेष महासंयोग में मनाई जाएगी, जिसमें मघा नक्षत्र और वैधृति योग का शुभ संयोग बन रहा है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. काल भैरव जयंती 1 दिसंबर को विशेष महासंयोग में मनाई जाएगी

  2. मघा नक्षत्र और वैधृति योग में होगी बाबा काल भैरव की पूजा

  3. भैरव कृपा से भय, शत्रु बाधा और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। भगवान शिव के रौद्र स्वरूप बाबा काल भैरव की जयंती इस बार विशेष महासंयोग में मनाई जाएगी। मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि एक दिसंबर को पड़ रही है। मघा नक्षत्र और वैधृति योग में होगी बाबा काल भैरव की पूजा की जाएगी। मंगलवार का दिन स्वयं भैरव जी को समर्पित माना जाता है।

काल भैरव भगवान शिव का अत्यंत ही प्रबल और प्रचंड स्वरूप है। हिंदुओं के देवताओं में भैरव जी का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। इन्हें काशी का कोतवाल भी कहा जाता है।

मघा नक्षत्र और वैधृति योग में होगी बाबा काल भैरव की पूजा

ज्योतिषाचार्य हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि भैरव का अर्थ है भय का भक्षक और जग का रक्षक। भैरव कृपा हो जाए तो सभी आसुरी शक्तियों को भैरव बाबा मार भगाते हैं, इसलिए ये साक्षात रक्षक है। भूत बाधा हो या ग्रह बाधा, शत्रु भय हो रोग बाधा सभी को दूर कर भैरव कृपा प्रदान करते हैं।

समस्त प्रकार के पूजन, हवन, प्रयोग में रक्षार्थ के लिए इनका पूजन किया जाता है। भैरव जी धन और यश की कामना को पूरा करते हैं। भैरव जी के असितांग भैरव, चंड भैरव, रूरू भैरव, क्रोध भैरव, उन्मत्त भैरव, कपाल भैरव, भीषण भैरव, संहार भैरव आठ नाम है।

पूजा के शुभ मुहूर्त

  1. ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 5:08 बजे से
  2. प्रदोष काल पूजा - शाम 5:23 बजे से 7:47 बजे तक
  3. निशीथ काल पूजा - रात 11:30 बजे से 12:30 बजे तक

काल भैरव जयंती पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं

इस बार काल भैरव जयंती पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। मघा नक्षत्र सुबह 9:00 बजे तक के बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, वैधृति योग दोपहर 12:14 बजे तक और बाद में विष्कंभ योग और बालव करण योग रहेगा। मघा नक्षत्र को पितरों और शक्ति का नक्षत्र माना गया है। इस नक्षत्र में की गई भैरव पूजा से पितृ दोष, भय, शत्रु बाधा और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। वहीं मंगलवार और अष्टमी का संयोग इस पूजा को और अधिक शक्तिशाली बना रहा है।

यह भी पढ़ें- काल भैरव अष्टमी की रात जागरण क्यों किया जाता है? जानें इसका धार्मिक महत्व, पूजा विधि और फल

यह भी पढ़ें- बाबा विश्वनाथ के दर्शन तो सब करते हैं, पर काशी से लौटते वक्त 4 चीजें लाना 90% लोग भूल जाते हैं!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।