सर सैयद दिवस समारोह: मिंटो सर्किल में पढ़े जस्टिस मसीह होंगे मुख्य अतिथि, एएमयू के हैं पूर्व छात्र
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह 17 अक्टूबर को एएमयू के सर सैयद दिवस समारोह के मुख्य अतिथि ...और पढ़ें

एएमयू के पूर्व छात्र जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह सर सैयद दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
HighLights
जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह सर सैयद दिवस के मुख्य अतिथि
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एएमयू के पूर्व छात्र हैं
17 अक्टूबर को एएमयू में होगा भव्य समारोह
संतोष शर्मा, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सर सैयद दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह मुख्य अतिथि होंगे। जस्टिस मसीह यूनिवर्सिटी के लिए नया चेहरा नहीं है। उनकी उन्होंने उनकी शिक्षा यहीं एमएयू के पूर्व छात्र हैं। विज्ञान और विधि की शिक्षा यहीं से प्राप्त की। मिंटो सर्किल से उन्होंने हाईस्कूल किया।
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने से इस बार समारोह में विश्वविद्यालय से उनके शैक्षणिक जुड़ाव का पहलू भी खास रहेगा। गुलिस्तान-ए-सैयद में आयोजन की तैयारी शुरु हो गई है। यूनिवर्सिटी के भवनों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर छात्र और शिक्षकों में काफी उत्साह होता है।

पंजाब में जन्में जस्टिस आगस्टीन जार्ज मसीह ने एएमयू से विज्ञान और विधि की पढ़ाई
12 मार्च, 1963 को पंजाब के रोपड़ में जन्मे जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने प्रारंभिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद अलीगढ़ के सैफुद्दीन ताहिर हाई स्कूल (मिंटो सर्किल) से स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने एएमयू से विज्ञान में स्नातक (ऑनर्स) और एलएलबी (ऑनर्स) की उपाधि हासिल की। छह जून, 1987 को पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराने के बाद संवैधानिक, सेवा, श्रम और दीवानी कानूनों में वकालत की। उन्होंने विभिन्न उच्च न्यायालयों, सुप्रीम कोर्ट और न्यायाधिकरणों में भी पैरवी की। जस्टिस मसीह ने पंजाब के महाधिवक्ता कार्यालय में सहायक महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता और अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में सेवाएं दीं।
10 जुलाई, 2008 को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए और 14 जनवरी, 2011 को स्थायी न्यायाधीश बने। 30 मई, 2023 को राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। नौ नवंबर, 2023 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए।
इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सत्य वीर सिंह भी
समारोह में इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सत्य वीर सिंह और इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला के प्रिंसिपल रियर एडमिरल उरोज अथर सम्मानित अतिथि होंगे। गुजरात के केपी ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. फारुक जी. पटेल विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- एएमयू छात्र राजनीति का स्वर्णिम इतिहास: कैंपस से निकले राष्ट्रपति, मंत्री और दिग्गज नेता
जार्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय, अमेरिका के प्रो. हुसैन नस्र भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। एएमयू की कुलपति प्रो. नईमा खातून समारोह की अध्यक्षता करेंगी। कुलसचिव प्रो. आसिम जफर स्वागत भाषण देंगे।
यह भी पढ़ें- एएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. तारिक मंसूर भाजपा का मुस्लिम चेहरा, मुसलमानों में पसमांदा बिरादरी से आते हैं मंसूर
