Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अटैक' के लिए अलीगढ़ की हवाई पट्टी बाइक सेे 'धूम' मचाते नजर आए जान अब्राहम Aligarh news

    By Anil KushwahaEdited By:
    Updated: Sun, 21 Feb 2021 01:02 PM (IST)

    मशहूर फिल्म अभिनेता जान अब्राहम अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी पर बाइक दौड़़ा़ते नजर आए। वह भी एक बार नहीं कई बार। उनके पास कोई पहुंच न जाए इसकी जिम्मेदारी हवाई पट्टी पर तैनात पुलिस व सुरक्षाकर्मियों की थी।

    Hero Image
    फिल्म अभिनेता जान अब्राहम अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी पर बाइक दौड़़ा़ते नजर आए।

    अलीगढ़, जेएनएन : मशहूर फिल्म अभिनेता जान अब्राहम अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी पर बाइक दौड़़ा़ते नजर आए। वह भी एक बार नहीं, कई बार। उनके पास कोई पहुंच न जाए, इसकी जिम्मेदारी हवाई पट्टी पर तैनात पुलिस व सुरक्षाकर्मियों की थी। लोगों ने बाउंड्री झांक कर ये नजारे देखे। दरअसल, वे यहां फिल्म अटैक की शूटिंग में व्यस्त थे। शनिवार से शूटिंग शुरू हुई है। 22 फरवरी तक चलेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    एक झलक के दीवाने अनेक 

    पहले ही दिन अब्राहम की एक झलक की दीवानगी धनीपुर हवाई पïट्टी के बाहर नजर आई। अंदर पूरे दिन उन्होंने फिल्म अटैक की शूटिंग की। हवाई पट्टी पर बाइक दौड़ाई। कई स्टंट किए। साथ ही बाउंड्री से झांकते लोगों से बात भी की। उनकी एक झलक के लिए सुबह से ही बाहर भीड़ थी। अंदर किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। इसके चलते उनके प्रशंसक नजर आए। शूटिंग के लिए प्रोडक्शन हाउस की टीम शुक्रवार को ही अलीगढ़ पहुंच गई थी। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे शूटिंग शुरू हुई। 

     

    काला चश्मा और जींस-टीशर्ट  

    जान ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहने हुए थे। काला चश्मा लगाए थे। स्टंट के दौरान उन्होंने घुटनों पर सेफ्टी किट लगाए रखी थी। बाइक पर उनके कैमरा भी लगा हुआ था। जिससे सीन को अच्छे से शूट किया जा सके। दोपहर दो बजे तक उन्होंने रनवे पर बाइक दौड़ाई। एक-एक सीन के लिए कई बार रीटेक भी लेना पड़ा। लंच के बाद फिर उन्होंने बाइक रेस की। शाम 4.30 बजे तक शूङ्क्षटग चली। इस दौरान प्रोडेक्शन हाउस की मैनेजर शिवानी मौजूद थीं। 

     

    किराए पर हवाई पट्टी 

    फिल्म अटैक लक्ष्य राज आनंद के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ रकुलप्रीत भी हैं। फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। दो दिन अभी और शूङ्क्षटग होगी। प्रशासन की तरफ से हवाई पट्टी को इस प्रकार के इस्तेमाल के लिए एक हजार रुपये प्रतिदिन के किराए पर दिया गया है। अगर, वहां पर निर्माता रनवे पर जहाज उतारने, उड़ान भरने या हैंगर का इस्तेमाल करते हैं तो उसके लिए अलग से तय रकम देनी होगी।

     

    जॉन अब्राहम को देखने के लिए उमड़े दर्शक 

    जान अब्राहम को देखने के लिए अलीगढ़ के अलावा भूढ़ा किशनगढ़ी, खानगढ़ी, इकरी, बोरना, बौनेर आदि गांवों से लोग आए थे। सारसौल से पहुंचे सनी राघव ने बताया कि वह जॉन अब्राहम के फैन हैं। उनके स्टंट को पसंद करते हैं। देवेंद्र, आशु, पंडित, राहुल कुमार, मनीष आदि शूङ्क्षटग देखने पहुंचे थे। यूनिट के साथ आए बाउंसरों हवाई पïट्टी के गेट पर लोगों की भीड़ को रोक दिया था। कई बार पुलिस ने भीड़ हटाई। हालांकि, प्रशंसक इसके बाद भी नहीं माने, वो गेहूं के खेतों से होते हुए हवाई पट्टी की चाहरदीवारी तक पहुंच गए। यहां से वह चाहरदीवारी के ऊपर चढ़कर शूङ्क्षटग देखने लगे। कुछ लोगों का कहना था कि कुछ देर शूटिंग देखने को मिल जाए, मगर किसी को अंदर जाने का मौका नहीं मिला। 

    घायल होने के बाद फिर शूटिंग पर आए 

    फिल्म अटैक की शूङ्क्षटग दिल्ली एनसीआर में शूङ्क्षटग थी। यहां स्टंट सीन में अब्राहम घायल हो गए थे। उन्हें हल्की चोट आई थी। इसके बाद फिर अलीगढ़ में शूङ्क्षटग में शुरू कर दी। 

    पूरी यूनिट के साथ पहुंचे हैं 

    फिल्म के निर्देशक लक्ष्य राज आनंद पूरी यूनिट के साथ धनीपुर हवाई पट्टी पर थे। छोटी से छोटी चीज यूनिट के पास है। यूनिट में 150 सदस्य हैं।  पांच ट्रकों में यूनिट का सामान आया है। एंबुलेंस, फायरब्रिगेड की गाड़ी आदि है। 

    पहली बार इतने बड़े फिल्म की शूटिंग 

    अलीगढ़ से तमाम बड़े अभिनेता, गीतकार और संगीतकार रहे। ब्रज भूमि समेत कई फिल्मों की शूङ्क्षटग भी यहां हुई। मगर, पहली बार  बड़े बजट की शूङ्क्षटग हो रही है। 

    अंदर की कला जागी तो चला आया 

    अलीगढ़ : भले ही उम्र ढल जाए, मगर कला कभी ढलती नहीं। वह हर उम्र में जिंदाा रहती है। बस एक कलाकार को मौका मिलने की जरूरत होती है। जॉन अब्राहम की शूङ्क्षटग देखने पहुंचे ज्ञान मिश्री के अंदर की भी कला वर्षों बाद जा उठी। वो, सारसौल से धनीपुर हवाई पट्टी पहुंच गए। गेट के पास ही बैठे पुरानी फिल्मों के गीत गुनगुना रहे थे। बातचीत में पता चला कि वह अलीगढ़ के रहे मशहूर अभिनेता शिवकुमार के साथ काम कर चुके हैं। ज्ञान मिश्री ब्रज भूमि और सत्ते पर सत्ता फिल्म में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि  बचपन से ही अभिनय का शौक था। इसलिए वह मुंबई पहुंच गए थे। अभिनेता शिवकुमार के फिल्मों से अलग होने के बाद वो भी सक्रिय नहीं रह पाए।