Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डॉक्टर को गोली मारने की धमकी, गार्ड से मारपीट... हड़ताल पर गए जेएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज में देरी को लेकर मरीज के तीमारदारों और डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया। तीमारदारों पर डॉक्टरों को धमकी देने का आरोप है। घटना के बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी जिससे मरीजों को परेशानी हुई। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

    By Santosh Sharma Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 15 Jun 2025 09:51 AM (IST)
    Hero Image
    अलीगढ़ मुस्लिम विवि के जेन मेडिकल कॉलेज में हड़ताल पर डॉक्टर।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय(एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में शनिवार की रात इलाज कराने गए मरीज के साथ आए तीमारदारों की डाक्टरों से इलाज में देरी होने पर विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर कहा सुनी हुई। इससे वहां हंगामा हो गया। आरोप है कि तीमारदरों ने बाहर निकलने पर डाक्टरों को गोली मारने की धमकी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुरक्षाकर्मियों ने समझाने की कोशिश की तो उनसे उलझ गए और मारपीट कर दी। मरीज, तीमारदार और सुरक्षा कर्मचारियों के बीच हुई नोकझोंक व धक्कामुक्की का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। घटना से गुस्साए जूनियर डाक्टर हड़ताल पर चले गए। इससे मरीजों की मुसीबत बढ़ गई। इमरजेंसी से मरीजों को बाहर कर दिया। नए मरीजों को भी बिना इलाज के लौटना पड़ा। हड़ताल कब खत्म होगी इसका एएमयू प्रशासन के पास कोई जवाब नहीं है।

    जेन मेडिकल कॉलेज किया था मरीज को रेफर

    बन्नादेवी क्षेत्र के सराय रहमान निवासी सुएब शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे घर पर सीढ़ी चढते समय घायल हो गया था। टाइल्स से उसका हाथ जख्मी हो गया था। स्वजन उसे पहले मलखान सिंह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। टांका लगाकर डाक्टरों ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। स्वजन का कहना है कि जब वह मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी गए तो डाक्टरों ने एक घंटा से अधिक समय तक बिठाए रखा। इलाज ही शुरू नहीं किया। जब इलाज करने के लिए कहा तो अभद्रता करने लगे। इसी बात पर कहासुनी हो गई।

    सुरक्षा गार्ड ने भी उनका ही पक्ष लिया। डाक्टरों की सूचना पर पहुंचे सुरक्षा सहायक नूर मोहम्मद ने बताया करीब तीन बजे जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपित सुएब और उसका भाई नवेद हंगामा कर रहे थे। जब उनको रोका तो साथी सुरक्षा गार्ड के अलावा मेरे साथ भी मारपीट कर दी। हमें और डाक्टरों को गोली मारने की धमकी दी। डाक्टर व सुरक्षा गार्ड का वीडियो बनाने लगे। इमरजेंसी के सेंट्रल हाल में शुएब जमीन पर लेट गया। उसका भाई वीडियो बनाने लगा। रोकने पर नूर मोहम्मद को धक्का मार दिया। इसका वीडियो भी प्रसारित हो रहा है।

    हंगामा की सूचना पर रात में ही सिविल लाइन पुलिस पहुंच गई। दोनों को थाने ले जाया गया। नूर मोहम्मद की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग की भी कार्रवाई की। हालांकि उनकी जमानत हो गई।

    हड़ताल को बनाया ढाल

    हमेशा की तरह इस बार भी जूनियर डाक्टर विवाद के बार हड़ताल पर चले गए। रात में ही इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को सुरक्षाकर्मियों ने बाहर कर दिया। कुछ ही देर में पूरी इमरजेंसी खाली हो गई।