Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AMU News: एएमयू के नए रजिस्ट्रार होंगे आइपीएस अधिकारी मोहम्मद इमरान

    By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
    Updated: Wed, 17 Aug 2022 08:24 PM (IST)

    AMU registrar Mohd Imran अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आइपीएस के अधिकारी मोहम्मद इमरान नए रजिस्ट्रार होंगे। उन्हें दो वर्ष की अवधि के लिए प्रतिनियु ...और पढ़ें

    Hero Image
    एएमयू में आइपीएस के अधिकारी मोहम्मद इमरान नए रजिस्ट्रार होंगे : उ.प्र. पुलिस वेबसाइट

     अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के अधिकारी मोहम्मद इमरान नए रजिस्ट्रार होंगे। उन्हें दो वर्ष की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति पर नया रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। 2011 बैच के IPS Mohd Imran वर्तमान में झांसी में एसपी (रेलवे) के पद पर तैनात हैं। इससे पूर्व वह उत्तर प्रदेश के डीजीपी कार्यालय समेत पुलिस विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये है IPS Mohd Imran की विशेषता

    IPS Mohd Imran ने 11 वर्षों से अधिक समय तक पुलिस महकमे में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्हें पुलिस सेवाओं में डीजी कमेंडेशन डिस्क सिल्वर-2018 और डीजी कमेंडेशन डिस्क सिल्वर-2019 से सम्मानित किया गया है। पारस्परिक प्रबंधन और प्रतिभा और संसाधनों के विकास के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में बीए आनर्स तथा इंटरनेशनल बिजनेस एमआइबी पाठ्यक्रम में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है।

    IPS अब्‍दुल हमीद का कार्यकाल पूरा

    पिछले दिनों आइपीएस अब्दुल हमीद का बतौर रजिस्ट्रार कार्यकाल पूरा होने पर उनके स्थान पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. एजाज मसूद को नियुक्त किया गया था। अब उनके स्थान पर मोहम्मद इमरान चार्ज लेंगे। अब्दुल हमीद 2018 से 2022 तक यहां पर रजिस्ट्रार रहे थे।