विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलीगढ़ में बालिकाओं को आग से बचाव के गुर सिखा रहा अग्निशमन विभाग, ये है रणनीति

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
Published: Tue, 09 Nov 2021 11:34 AM (IST)

बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से अलीगढ़ पुलिस व फायर सर्विस की ओर से आग ...और पढ़ें

स्कूल में बालिकाओं को बाकायदा माक ड्रिल कराई गई।
स्कूल में बालिकाओं को बाकायदा माक ड्रिल कराई गई।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से अलीगढ़ पुलिस व फायर सर्विस की ओर से आग से बचाव के गुर सिखाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को अतरौली के एक स्कूल में बालिकाओं को बाकायदा माक ड्रिल कराई गई। इस दौरान बालिकाअों को ट्रैफिक के नियमों का पालन करने की भी सीख दी।

मिशन शक्‍ति अभियान

मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति अलीगढ़ में महिलाओं व बालिकाओं में सशक्त बनाने व विश्वास का वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पहल की गई है। इसके तहत महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों के प्रति संवेदनशील होने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी या उत्पीड़न होने पर वह अपने हक का इस्तेमाल कर सकें। इसी क्रम में उन्हें अलीगढ़ पुलिस व फायर सर्विस की ओर से भी जागरूक किया गया है। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी अतरौली द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित राजकीय कन्या इंटर कालेज, चंडोला (सुजानपुर) में प्रधानाचार्य किरण वर्मा और आपदा प्रबंधन कार्यक्रम की कार्यदायी संस्था टाइम्स सेंटर फाार लर्निंग लिमिटेड की प्रशिक्षक उपासना गौतम की उपस्थिति में स्टाफ व छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। मााक ड्रिल कराई गई। फायर एक्सटिंग्यूशर का संचालन व रख-रखाव के विषय में बताया गया। यातायात पुलिस ने चिंरजीलाल इंटर कालेज की 40 छात्राओं को यातायात नियमों, संकेतों की जानकारी दी। उन्हें यातायात नियम के पेंफ्लेंट भी वितरित किए गए।

ये हैं हेल्‍पलाइन नंबर

बालिकाअों को बताया कि हेल्प डेस्क पर कोई भी महिला, बालिका अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। यहां महिला पुलिसकर्मी ही तैनात रहती हैं, ताकि वह सहज तरीके से अपनी समस्या बता सकें। इसके अलावा महिलाओं को 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्डलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। महिलाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।