विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यात्री मुसीबत में है तो उसकी मदद करें और रेल अफसरों को जरूर बताएं Aligarh news

By Anil KushwahaEdited By:
Published: Thu, 30 Sep 2021 05:03 PM (IST)Updated: Thu, 30 Sep 2021 05:33 PM (IST)

रेलवे स्टेशन पर उड़ान सोसायटी व रेलवे चाइल्ड लाइन टीम ने गुरुवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरुकता अभियान ...और पढ़ें

रेलवे स्टेशन पर उड़ान सोसायटी व रेलवे चाइल्ड लाइन टीम ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरुकता अभियान चलाया।
रेलवे स्टेशन पर उड़ान सोसायटी व रेलवे चाइल्ड लाइन टीम ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरुकता अभियान चलाया।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता । रेलवे स्टेशन पर उड़ान सोसायटी व रेलवे चाइल्ड लाइन टीम ने गुरुवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे कर्मियों व सफाई कर्मियों को साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम रहे। जिन्हें रेलवे चाइल्ड लाइन टीम व टीटीइ डिर्पाटमेंट ने सम्मानित किया।

मिशन का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसर में यात्रियों को जागरूक करना

उड़ान सोसायटी के निदेशक डा. ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि मिशन का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों को साफ-सफाई के प्रति जागरुक बनाना और स्टेशन को स्वच्छ बनाए रखना है। स्टेशन पर तैनात सफाई कर्मचारी किस तरह स्टेशन को साफ- सुथरा रखें इस विषय पर जागरुक किया गया। इस मौके पर सफाई कर्मियों के प्रश्नमंच प्रतियाेगिता भी हुई। जिसमें भाग लेने व सही जबाव देने वाले कर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में लोगों को जागरुक किया गया कि यदि स्टेशन पर कोई भी यात्री मुसीबत में हैं तो उसकी मदद करने के साथ ही इस बारे में रेलवे अफसरों को जानकारी अवश्य दें, ताकि उनकी समय रहते मदद की जा सके। स्टेशन पर अनाथ, बेसहारा या घर से नाराज होकर बच्चे दिखें तो तत्काल इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 1098 पर चाइल्ड लाइन को दें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेलवे चाइल्ड लाइन के टीम सदस्य काउंसलर मंजू कुमारी, टीम सदस्य रेखा सिंह, वालंटियर शबनम, सीएचआइ आरके गुप्ता आदि मौजूद रहे।

जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अलीगढ़ । सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को संभागीय परिवहन कार्यालय के सारथी भवन हाल में सेव लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने बस, ट्रक, टेंपो, आटो, ई-रिक्शा चालकों को वाहनों की सुरक्षा रखने पर जोर दिया। कहा कि दुर्घटना का प्रमुख कारण नींद और थकान है। इसके लिए पर्याप्त नींद, पानी का सेवन करते रहना, विश्राम करना जरूरी है। दूसरा कारण वाहन का असुरिक्षत होना है। इसके लिए टायर का दबाव, ब्रेक पैड, इंजन आयल और कूलेंट, टायर की दशा आदि का ध्यान रखें। इसके अलावा अन्य कई कारण हैं, जिन पर बारीकी से ध्यान देना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।