अलीगढ़ में जिला पंचायत के देवालय में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा
खंडित मूर्तियों का विसर्जन करने के बाद नई मूर्तियों की स्थापना कराई गई।

जासं, अलीगढ़ : जिला पंचायत परिसर स्थित देवालय में शनिवार को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा, भाजपा के ब्रज क्षेत्र के नेता श्योराज सिंह, युवा भाजपा नेता प्रवीणराज सिंह, पूर्णिमा सिंह व जितेंद्र सिंह ने खंडित मूर्तियों का विसर्जन करने के बाद नई मूर्तियों की स्थापना कराई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को 1996 में जिला पंचायत परिसर में देवालय की स्थापना हुई थी। अब मंदिर का सुंदरीकरण हुआ है। इस अवसर पर छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, इगलास विधायक संजीव राजा, राज्य महिला आयेाग की सदस्य रामसखी कठेरिया, लोधा ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सिंह, जवां ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सिंह, अकराबाद ब्लाक प्रमुख राहुल सिंह, केहरी सिंह, भाजपा नेता विक्रम जीनवाल, जिला पंचायत सदस्य सचिन पाठक, महेश जादौन, कृष्णपाल लाल प्रधान, भूपेश बघेल आदि मौजूद रहे। त्रिमूर्ति शिव जयंती पर निकली शोभायात्रा, दिया शिव संदेश
जासं, अलीगढ़ : विष्णुपुरी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से त्रिमूर्ति शिव जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा का मकसद शिव संदेश देना था। शोभायात्रा में कई झांकी भी शामिल की गईं। समापन शिव ध्वज लहराकर ज्ञान सरोवर सेवा केंद्र पर हुआ। परमात्मा शिव को भोग लगाया गया। कार्यक्रम में नेत्र विशेषज्ञ डा. अरुण, डा. दिव्या, डा. संजय, डा. तरुण के अलावा जोनल इंचार्ज बीके शीला बेन, भरतपुर सेवा केंद्र से आईं कविता बेन, बीके जगदीश भाई, बीके रामेश्वर भाई, बीके विनय मौजूद थे। शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु
जासं, अलीगढ़ : रामघाट रोड पर रामबाग कालोनी स्थित शिव मंदिर में शनिवार को शिव विवाह का आयोजन हुआ। बम-बम भोले के जयकारे कर श्रद्धालु शिवभक्ति में डूबे रहे। शिव विवाह में अनिल बघेल, कमल शर्मा, शानू शर्मा, रीता शर्मा, तारा देवी, कुणाल, अनिल वर्मा, राजवीर सिंह, महाराज सिंह शामिल हुए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।