Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh News: पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर बेचता था पति, नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

    By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
    Updated: Fri, 29 Jul 2022 01:00 AM (IST)

    porn videos on youtube बन्नादेवी थाने में एक महिला ने अपने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि पति कातिल है। यह बात शादी से पहले उससे छिपाई गई।

    Hero Image
    आरोप है कि शादी के बाद पति रात में मारता-पीटता था।

    अलीगढ़, जेएनएन। बन्नादेवी थाने में एक महिला ने अपने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि पति कातिल है। यह बात शादी से पहले उससे छिपाई गई। जबकि शादी के बाद से पति मारपीट करते हुए प्रताड़ित कर रहा है। यहां तक कि उसकी porn video बनाकर उसे यू-टयूब पर डालकर बेचता था। इसके बाद अन्य लोगों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। अब उसने दूसरी शादी भी कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सजा काट चुका है पति, छिपाई गई बात

    Bannadevi police station क्षेत्र के एक इलाके में रहने वासी महिला ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की थी। इसमें कहा था कि 29 अप्रैल 2017 को लोधा क्षेत्र के गांव निवासी राहुल शर्मा के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी से पहले राहुल के स्वजन ने यह बात छिपाई कि वह कातिल और सजा काट चुका है। फिलहाल जमानत पर है। राहुल ने अपनी बुआ के घर आने वाले किसी व्यक्ति का कत्ल किया था। इसके अलावा एक अन्य जानलेवा हमले का भी मुकदमा दर्ज है। बुआ ने अपने जान के खतरे के कारण घर पर पुलिस चौकी स्थापित करा ली है। इस समय हाईकोर्ट से जमानत पर है। आरोप है कि शादी के बाद पति रात में मारता-पीटता था।

    अश्‍लील वीडियो बनाकर बेचता था पति

    porn videos बनाकर  youtube पर डालकर बेचता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि बन्नादेवी क्षेत्र के एक इलाके में रहने के दौरान पति ने उसके दोनों हाथ तोड़ दिए। इसके बाद राहुल बाहरी लोगों को घर पर लाने लगा और उसने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद महिला को गांव छोड़ दिया। आठ माह पहले मायके छोड़ दिया। इसके बाद राहुल ने विवेक नाम के व्यक्ति से बात करवाई। विवेक ने महिला से शादी करने व होटल में मिलने के लिए कहा। इस पर महिला को पुलिस को सूचना देने की तैयारी कर ली, मगर विवेक नहीं आया।

    नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

    महिला को जानकारी मिली है कि पति ने ससुरालियों के साथ मिलकर बिना उसे तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है। इस आधार पर पुलिस ने राहुल, विवेक, जगन्नाथ, कमलेश, सुनील, गुंजन, अजय, आगरा निवासी जगदीश व मनु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर रामकुंवर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।