अलीगढ़ में सड़क हादसा: कंटेनर से टकराया पुलिस का कैदी वाहन, चार पुलिसकर्मियों सहित पांच की मौत
पेशी के लिए फिरोजाबाद से मुजफ्फरनगर बंदी को लेकर जा रहा पुलिस का वाहन दिल्ली-आगरा हाइवे पर कंटेनर से टकरा गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें चार पुलिसकर्मी व एक बंदी शामिल है। पुलिस वाहन में कुल छह लोग थे एक पुलिसकर्मी घायल है। मृतकों में एसआई राम सजीवन हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह शेरपाल चालक चन्द्रपाल सिंह और बंदी गुलशन हैं।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। पेशी के लिए फिरोजाबाद से मुजफ्फरनगर बंदी को लेकर जा रहा पुलिस का वाहन दिल्ली-आगरा हाइवे पर कंटेनर से टकरा गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें चार पुलिसकर्मी व एक बंदी शामिल है।
पुलिस वाहन में कुल छह लोग थे, एक पुलिसकर्मी घायल है। हादसे में मृत उप निरीक्षक राम संजीवन, ग्राम चटेरा थाना करौंदा जनपद जालौन, हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह ग्राम बिर्रा थाना सासनी, हाथरस, हैड कांस्टेबल रघुवीर सिंह ग्राम कूपा थाना सादाबाद, हाथरस और हैड कांस्टेबल चालक चंद्रपाल सिंह मानागढ़ थाना नौहझील, मथुरा के निवासी थे। घटना रसूलपुर के पास करीब साढ़े नौ बजे की है। कंटेनर सड़क किनारे खड़ा हुआ था।
अलीगढ़ हादसे में मृत सजायाफ्ता बंदी मुजफ्फरनगर के सिकरी, भोपा निवासी गुलशन हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई है। वह फिरोजाबाद जेल में बंद था। गैंग्सटर के मामले में पेशी पर ले जाया जा रहा था।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।