Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में थर्मल स्कैनिंग के बाद ही रैन बसेरों में आश्रय पा रहे बेघर

    By Anil KushwahaEdited By:
    Updated: Mon, 03 Jan 2022 02:32 PM (IST)

    अलीगढ़ जागरण संवाददाता। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना से हर महकमे में सतर्कता बरती जा रही है। किसी स्तर पर लापरवाही न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है। नगर निगम में भी अपने स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं।

    Hero Image
    कोरोना की तीसरी लहर की संभावना से हर महकमे में सतर्कता बरती जा रही है।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना से हर महकमे में सतर्कता बरती जा रही है। किसी स्तर पर लापरवाही न हो, इसका ख्याल रखा जा रहा है। नगर निगम में भी अपने स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। रैन बसेरों में भी एहतियात बरती जा रही है। क्योंकि, यहां बेघर, बेसहारा लोगों के अलावा बाहर से आए यात्री भी आश्रय पा लेते हैं। इसलिए यहां आश्रय पाने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग कराई जा रही है। सैनिटाइजर भी उपलब्ध है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में तीन स्‍थाई रैन बसेरे 

    नगर निगम के तीन स्थाई रैन बसेरे बने हुए हैं। अब अस्थाई रैने बसेेरे भी खोले जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टेंड के आसपास आने जाने वाले यात्रियों व खुले में सोने वाले लोगों की सहूलियत के लिए माल गोदाम सिटी साइट पर रैन बसेरा बनाया गया है। यहां 70 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। इसके अलावा केला नगर, सारसौल स्थित सैटेलाइट बस स्टेंड, नौरंगीलाल इंटर कालेज के निकट भी अस्थाई रैन बसेरे हैं। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम द्वारा गूलर रोड, गांधीपार्क जोन कार्यालय, भुजपरा स्थित डूडा संचालित स्थाई रैन बसेरा, नौरंगीलाल इंटर कालेज के पास, माल गोदाम सिटी साइट स्थित अस्थाई रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन पार्सल घर, गांधीपार्क बस स्टेंट, सारसौल बस स्टेंड, नगर निगम की बरौला जाफराबाद गोशाला, कान्हा गोशाला, एएमयू सर्किल आदि सार्वजनिक स्थल पर अलाव की व्यवस्था प्रतिदिन नगर निगम द्वारा की जा रही है। उन्होनें बताया नगर निगम के सभी स्थाई और अस्थाई रैन बसेरों में निश्शुल्क विश्राम करने की व्यवस्था है। गद्दे, कंबल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, प्राथमिक उपचार, साफ-सफाई थर्मल स्कनेर, आक्सीमीटर के साथ साथ सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई है। कोरोना के चलते विशेष एहतियात बरती जा रही है। हर व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग होती है।

    यहां स्थापित हैं रैन बसेरे

    • नगर निगम जोन दो में गांधीपार्क पर स्थाई रैन बसेरा (पुरूष और महिला)
    • गूलर रोड पर पुराना हैजा अस्पताल के नीचे स्थाई रैन बसेरा (पुरूष और महिला)
    • भुजपुरा बाईपास पर चौराहे के पास स्थाई रैन बसेरा (पुरूष, महिला व बच्चे)
    • नौरंगलीलाल इंटर कालेज के निकट अस्थाई रैन बसेरा (पुरूष, महिला व बच्चे)
    • माल गोदाम सिटी साइट पर अस्थाई रैन बसेरा
    • केला नगर चौराहे पर अस्थाई रैन बसेरा
    • सारसौल स्थित सैटलाइट बस स्टेंड पर अस्थाई रैन बसेरा

    comedy show banner
    comedy show banner