विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में खुलेगा देश का पहला लॉक म्यूजियम: 100 साल के उद्योग की बताएगा कहानी, बच्चों के किड्स जोन और थीम कैफे होंगे खास

Published: Sun, 04 Oct 2026 08:12 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2026 08:14 AM (IST)

अलीगढ़ में देश का पहला ताला म्यूजियम बनाने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है, जिसके ...और पढ़ें

जवाहर भवन में बन रहे नए सदन के पास इस तरह का बनेगा देश का पहला लॉक म्यूजियम। सौ. नगर निगम

जवाहर भवन में बन रहे नए सदन के पास इस तरह का बनेगा देश का पहला लॉक म्यूजियम। सौ. नगर निगम

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में देश के पहले ताला म्यूजियम को मंजूरी दी

  2. 33 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए पहली किश्त जारी, कार्य जल्द शुरू

  3. म्यूजियम ताला उद्योग का इतिहास, विरासत और आधुनिक तकनीक प्रदर्शित करेगा

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। ताला व तालीम के क्षेत्र में देश-विदेश तक अपनी पहचान बनाने वाला अलीगढ़ अब नई उपलब्धि के लिए भी जाना जाएगा। इस शहर में देश का पहला लाक म्यूजियम बनाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में नगर निगम द्वारा भेजे प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाते हुए राशि भी स्वीकृत कर दी है।

मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत लाक म्यूजियम एवं अर्बन कल्चरल सेंटर निर्माण प्रोजेक्ट को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति भी दे दी गई है। लगभग 33 करोड़ रुपये से होने वाले इस कार्य के लिए पहली किश्त के रूप में 10 करोड़ 23 लाख 83 हजार 144 रुपये की (35 प्रतिशत) राशि भी जारी कर दी गई है।

इस लॉक म्यूजियम में ताला उद्योग की विश्वस्तरीय कंपनियों अलीगढ़ की बजाज ग्रुप का मास्टर लॉक, हैरिसन, लिंक समेत गोदरेज ताला को म्यूजियम की गैलरी में शोकेस किया जाएगा। जेवर एयरपोर्ट से आने वाले तालों के अंतरराष्ट्रीय ग्राहक लॉक म्यूजियम में अपने उत्पाद को प्रदर्शित कर सकेंगे।

जवाहर भवन में बन रहे नए सदन के सामने बनेगा लॉक म्यूजियम

करीब एक वर्ष पहले तत्कालीन मंडलायुक्त संगीता सिंह के अलावा मेयर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा इस प्रोजेक्ट के संबंध में शासन से पत्राचार करने में लगे हुए थे। जून 2025 में इसका प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा गया था। अब इस पर मुहर लग गई है।

aligarh nagar ayukat small

जवाहर भवन में जहां लाक म्यूजियम बनेगा उस जगह का स्थलीय निरीक्षण करते नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा। सौ. नगर निगम

नामी कंपनियों द्वारा निर्मित तालों को गैलरी में प्रदर्शित किया जाएगा

नगर आयुक्त ने बताया कि शासन से प्रोजेक्ट की डीपीआर व डिजाइन अनुमोदित हो गई है। अगले सप्ताह टेंडरिंग और दो महीने में काम शुरू करा दिया जाएगा। लगभग डेढ़ वर्ष में यह बनकर तैयार हो जाएगा। गुरुवार को उन्होंने म्यूजियम बनने वाली जगह का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में इस प्रोजेक्ट के जरिए अलीगढ़वासियों को एक नई पहचान मिलने जा रही है। साथ इतिहास के सुनहरे पन्नों में दुनिया के देश के पहले लाक म्यूजियम के नाम से अलीगढ़ का नाम दर्ज होने जा रहा है।

ये होंगी कुछ सुविधाएं

लॉक म्यूजियम में आकर्षक की-होल प्रवेश द्वार, विशाल लॉक स्कल्पचर, डिजिटल ओरिएंटेशन डोम, प्राचीन ताला निर्माण कार्यशाला के प्रतिरूप, औपनिवेशिक कॉल के व्यापार एवं निर्यात की प्रदर्शनी, मैकेनिकल म्यूरल्स, मीडिया टनल तथा स्मार्ट लॉक, बायोमीट्रिक, फेस रिकाग्निशन एवं साइबर सिक्योरिटी से संबंधित आधुनिक इंटरैक्टिव गैलरी स्थापित की जाएंगी। अलीगढ़ के पारंपरिक कारीगरों की विरासत, उनकी जीवनगाथा, लोक कथाओं, भारतीय सिनेमा एवं सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित विशेष दीर्घाएं विकसित होंगी।

यह भी पढ़ें- त्योहार से पहले परिवहन निगम का तोहफा, पांच नए रूटों पर दौड़ेंगी UP रोडवेज की बसें

मनोरंजन एवं पर्यटन के एकीकृत केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा

म्यूजियम में विश वॉल, की-एनग्रेविंग स्टेशन, बच्चों के लिए विशेष किड्स जोन, काइनेटिक लॉक स्कल्पचर, थीम आधारित कैफे-रेस्टोरेंट तथा डिजिटल एवं मनोरंजक गतिविधियों की भी व्यवस्था होगी। इस प्रकार लॉक म्यूजियम को इतिहास, विरासत, कला, तकनीक, शिक्षा, मनोरंजन एवं पर्यटन के एकीकृत केंद्र के रूप में विकसित कर अलीगढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। अलीगढ़ व आसपास के कई जनपद के नागरिक, व्यापारी व स्कूली बच्चे विभिन्न किस्मों के ताला बनाने की यात्रा को इस म्यूजियम में देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें- मथुरा की मांट सीट पर राजनीति गरमाई: आठ बार के विधायक कर सकते हैं घर वापसी, BSP ने किया था निष्कासित