Govardhan Pooja And Bhai Dooj 2022 : आज घर-घर पधारेंगे गिर्राज जी महाराज, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त
Aligarh Govardhan Pooja And Bhai Dooj 2022 सूर्य ग्रहण के चलते जहां आज गोवर्धन की पूजा होगी जबकि गुरुवार को भाई दूज का पर्व आयुष्मान व प्रीति योग में मनाया जाएगा। जिसके लिए बाजार सज गए हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा या अन्नकूट का महत्व है लेकिन, मंगलवार को वर्ष के अंतिम सूर्यग्रहण के चलते गोवर्धन पूजा बुधवार को मनाई जा रही है। भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन , 56 या 108 तरह के पकवानों का श्रीकृष्ण को भोग लगाना शुभ माना जाता है, जिनको अन्नकूट' नाम से जाना जाता है।
ब्रजवासियों की रक्षा के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया गोवर्धन पर्वत
वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंद पुरी महाराज ने गोवर्धन पूजा के बारे में बताया कि कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को छोटी उंगली में उठाकर हजारों जीवों और ब्रजवासियों को भगवान इंद्र के द्वारा बारिश के प्रकोप से बचाया था। श्रीकृष्ण ने इंद्र के घमंड को चूर-चूर कर गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी।
पूजन का समय
बुधवार को सुबह 06:29 बजे से 08:43 तक 02 घंटे 14 मिनट तक गोवर्धन स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा। प्रतिपदा तिथि मंगलवार को शुरू होने के बाद बुधवार दोपहर बाद 02:42 बजे तक रहेगी। गोवर्धन पूजा के लिए प्रदोष काल शाम 05:38 से शाम 08:51 तक शुभ मुहूर्त रहेगा।
ऐसे करें पूजा
गोवर्धन पूजा के लिए सबसे पहले घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन महाराज गिर्राज जी की प्रतिमा बनाकर रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर गोवर्धन भगवान की पूजा करें।
भैया दूज का शुभमुहूर्त सुबह 6.29 बजे
भाई -बहन के स्नेह के प्रतीक के रूप में भैया दूज 27 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन भाई के तिलक लगाकर बहन लंबी उम्र की कामना करती हैं। स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने बताया कि कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि बुधवार दोपहर 02:42 से गुरुवार को दोपहर 12:45 मिनट तक रहेगी, लेकिन भैया दूज उदया तिथि में मनाए जाने के कारण कल यानी 27 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी, जिसका शुभ मुहूर्त प्रातः 06:29 से गोवर्धन विसर्जन के बाद पूरे दिन रहेगा।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh Govardhan Pooja And Bhai Dooj 2022 : दीपावली (Deepawali) के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। हालांकि इस बार सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) होने की वजह से गोवर्धन पूजा आज मनायी जा रही है। आचार्य पूर्णानंदपुरी ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। यह तिथि अपराह्न 2:41 तक व्याप्त रहेगी।
आज होगी गाेवर्धन पूजा
उदया तिथि के अनुसार इसी दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Pooja 2022) और अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन प्रीति योग और आयुष्मान योग का संजोग रहेगा, जिस कारण इस पर्व की महत्ता कई गुना अधिक होगी। इस दिन गिरवर गिरधारी की कृपा भक्तों पर खूब बरसेगी और साथ ही अन्नपूर्णा माता की कृपा से भक्तों के घर में भंडार भरेंगे। हनुमान मंदिर मेंं अन्नकूट पूजन का विधि विधान के साथ पूजन किया जाएगा।
आयुष्मान योग में मनेगा त्योहार
भाई-बहन का पवित्र त्योहार भैया दूज (Bhaiya Dooj 2022) गुरुवार को आयुष्मान और प्रीति योग में मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इधन योगों में भाई-बहन के प्रेम में अपार प्रेम की वृद्धि होगी। इसके दो दिन पहले तक बाजारों में बहनें गोले आदि की खरीदारी करती रहीं।
गोले के भाव में जहां उछाल नजर आया तो मिठाई के दाम भी आसमान छूते दिखे, लेकिन भाई-बहन के प्रेम के आगे महंगाई का जोर न चला। धनतेरस (Dhanteras 2022) और दीपावली के बाद बाजारों में भाई दूज की रौनक रही। परचून की दुकानों पर दिन भर गोले की बिक्री होती रही। क्वार्सी, जीवनगढ़, गांधी पार्क आदि जगहों पर मिठाई की दुकानों में भीड़ देखी जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।