यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ओएलएफ में शुरू हुआ गार्डन जिम, विद्यार्थियों व स्टाफ बनेंगे सेहतमंद Aligarh news
अवर लेडी आफ फातिमा (ओएलएफ) सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गार्डन जिम का उद्घाटन किया गया। यह गार्डन जिम विद्यार्थियों व ...और पढ़ें

अलीगढ़, जेएनएन : अवर लेडी आफ फातिमा (ओएलएफ) सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गार्डन जिम का उद्घाटन किया गया। यह गार्डन जिम विद्यार्थियों व स्टाफ को सेहतमंद बनाने में मददगार होगा। इसमें व्यायाम करने के लिए कई मशीनों को लगाया गया है। कंधों के जोड़ों में दर्द, हाथों के पूरा न घूमने व जोड़ों में दर्द रहने आदि की समस्याओं को निजात दिलाने के लिए उपकरण लगाए गए हैं। ऐसे उपकरण नगर निगम की ओर से विकसित किए गए पार्कों में भी देखने को मिल रहे हैं।
60 का साल का हुआ ओएलएफ स्कूल
प्रधानाचार्य सिस्टर ज्योत्सना ने बताया कि ओएलएफ स्कूल ने अपने 60 वर्ष का सफर पूरा किया है। 'स्तुति गाऊंगा हे ईश...' गीत के साथ उन्होंने व प्रबंधक सिस्टर जैरिन ने फीता काटकर गार्डन जिम का उद्घाटन किया। उपकरणों का उपयोग शुरू करने से पहले फादर जॉन रोशन व फादर जिमिलटन ने प्रार्थना कराई। पवित्र जल से परिसर को प्रक्षालित किया। व्यायाम शिक्षक विपिल लाल ने सभी उपकरणों को चलाकर व्यायाम की क्रियाओं को करके दिखाया। प्रधानाचार्य ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में एक बार फिर सभी को योग, व्यायाम व सुरक्षा उपायों का पालन करना चाहिए। विद्यार्थियों व स्टाफ के लिए गार्डन जिम शारीरिक व मानसिक समस्याओं को दूर करने में सहायक होगा। इस दौरान शिक्षिका शिखा सिंह, कंचन राघव आदि मौजूद रहे।
