विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परचम पार्टी के संस्थापक लवी पीरजादा सुपुर्द ए खाक

By JagranEdited By:
Published: Thu, 14 Dec 2017 02:05 AM (IST)

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : परचम पार्टी के संस्थापक सलीम पीरजादा उर्फ लवी पीरजादा बुधवार को सुपुद

परचम पार्टी के संस्थापक लवी पीरजादा सुपुर्द ए खाक
परचम पार्टी के संस्थापक लवी पीरजादा सुपुर्द ए खाक

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ :

परचम पार्टी के संस्थापक सलीम पीरजादा उर्फ लवी पीरजादा बुधवार को सुपुर्द ए खाक हो गए। उनके जनाजे में एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर व महापौर मोहम्मद फुरकान सहित अनेक लोग शामिल हुए। कुलपति ने सलीम के निधन को एएमयू बिरादरी के लिए बड़ी क्षति बताया।

मंगलवार देर रात अपोलो अस्पताल से उनके शव को धौर्रा माफी स्थित आवास पर लाया गया। पार्थिव शरीर को परचम पार्टी ऑफ इंडिया के झंडे में लपेटा गया। उन्होंने पार्टी की स्थापना की थी। 61 वर्षीय पीरजादा अविवाहित थे। एएमयू छात्रसंघ के सचिव व स्केटिंग टीम के कप्तान भी रहे। बुधवार को दोपहर नमाज के बाद शौकत मंजिल कब्रिस्तान में शव सुपुर्द ए खाक किया गया। पीरजादा के जनाजे में बड़ी संख्या में एएमयू शिक्षक व एएमयू बिरादरी के लोगों के अलावा राजनीतिक पार्टियों से जुड़े राजनीतिज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर एएमयू के रजिस्ट्रार प्रो. जावेद अख्तर, कंट्रोलर युसुफउजज्मा, पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जफर आलम, पूर्व विधायक जमीरउल्ला, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, एएमयू के पीआरओ उमर पीरजादा के अलावा ईसी सदस्य, छात्र यूनियन के पूर्व पदाधिकारी व ओल्ड ब्वॉयज सहित कई प्रमुख लोग थे।