Tribute : पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा नेे रामवीर उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
Tribute पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के घर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रदेश और केंद्र के मंत्रियों के अलावा भी लोग श्रद्धां ...और पढ़ें

हाथरस, जागरण संवाददाता। Former Deputy CM Dinesh Sharma मंगलवार को हाथरस पहुंचे और पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अलीगढ़ रोड लेबर कालोनी स्थित आवास पर पूर्व ऊर्जा मंत्री की तस्वीर पर किया पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया। परिजनों के बीच शोक व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री के परिवार को इस दुःख की घड़ी ने धैर्य रखने व हिम्मत बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि रामवीर उनके युवा काल से मित्र थे। दिनेश शर्मा के साथ सांसद राजवीर दिलेर, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद थे।
श्रद्धांजलि देने वालों का तांता : Former Minister Ramveer Upadhyay को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश और केंद्र के मंत्रियो के अलावा अनेक लोगों का आना लगा रहा। सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री भानू प्रताप वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री मनोहर लाल ऊर्फ मन्नू कोरी, Yogi Sarkar में राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि, पूर्व राज्य मंत्री, संजय राजा, ब्रज प्रदेश मंत्री व पूर्व चेयरमैन डोली माहौर, शिक्षक एमएलसी आकाश अग्रवाल, अमर पाल शर्मा पूर्व विधायक, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री की ननिहाल में दी सांत्वना
सादाबाद। Former Energy Minister Ramveer Upadhyay की ननिहाल गांव के बेदही में उनके निधन पर शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व समाज के लोगों द्वारा उन्हें उनके छवि चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इस मौके पर मोहित चौहान प्रधान, बलवीर सिंह चौहान, धर्मवीर सिंह चौहान, भूरी सिंह चौहान, मेंबर सिंह परमार, संतोष चौहान, भूपेंद्र चौहान, प्रवीण शर्मा,अतुल शर्मा, जगदीश शर्मा, बिजेंदर मास्टर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
यहां आकर भी जताया शोक : हाथरस प्रवास के दौरान राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने सर्वप्रथम हाथरस में लोकतांत्रिक रक्षक सेनानी रामनिवास रावत के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त की। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य रामकिशोर शर्मा के यहां जाकर शोक संवेदना व्यक्त की, और पैरा कमांडो शहीद हुए हैं सूरज पाल उनके स्वजन को भी सांत्वना दी।
दाऊजी में शहीदों के स्वजन को किया सम्मानित
हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में एक शाम भारत माता के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीदों के स्वजन को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने फीता काट कर किया। इस दौरान बच्चों की ओर से राष्ट्रगान किया गया।
जिले के निवासी शहीदों के परिवार को समानित करते हुए कन्या गोकुल की छात्राओं द्वारा देश के प्रति रंगारंग कार्यक्रम काव्य पाठ गायन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी मंडल अध्यक्ष महंत कौशल नाथ व एमएलसी ऋषिपाल सिंह का स्वागत किया गया। सभी का स्वागत भारत माता की छवि व चांदी का सिक्का, पटका डाल का किया गया। संचालन अतुल आंधीवाल द्वारा किया गया।
संयोजक प्रतीक वार्ष्णेय,सह संयोजक ललित कौशिक,संरक्षक बौहरे अमित शर्मा, सह संयोजक पीयूष बब्बू, सोनू भारती मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।