Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ के पूर्व मंत्री दलवीर सिंह का वैशाली के Max Specialty Hospital में हुआ सफल ऑपरेशन, हॉस्पिटल पर सैकड़ों समर्थक मौजूद

    By Sandeep kumar SaxenaEdited By:
    Updated: Sun, 14 Feb 2021 04:19 PM (IST)

    भाजपा विधायक ठाकुर दलवीर सिंह का गाजियाबाद में वैशाली स्‍थित मैक्स स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन हो गया है। बरौली क्षेत्र के विधायक के चेस्ट म खून के थक्के जमे हुए थे। बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी

    Hero Image
    बरौली क्षेत्र के विधायक के चेस्ट म खून के थक्के जमे हुए थे।

    अलीगढ़, जेएनएन।  अलीगढ़ के पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक ठाकुर दलवीर सिंह का  गाजियाबाद में वैशाली स्‍थित मैक्स स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन हो  गया है। बरौली क्षेत्र के विधायक के चेस्ट म खून के थक्के जमे हुए थे। बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, उन्हें पैरालिसिस अटैक पड़ा है। परिजनों ने उन्हें तुरंत वरुण ट्रामा में भर्ती कराया। यहां करीब एक घंटे तक इलाज चला। सूचना पर तमाम नेता पहुंच गए। सीएमओ डाक्टर बीपीएस कल्याणी भी चिकित्सकों के साथ पहुंचे।  इसके बाद  मैक्‍स हॉस्‍पिटल वैशाली के लिए रेफर कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पैर की उंगलियों में सूजन आ गई थी

    बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह की कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी सुगर लेबल बढ़ गया था, जिससे उनकी पैर की उंगलियों में सूजन आ गई थी। इसलिए उनका क्षेत्र में निकलना बंद था। घर पर ही लोगों से मिलना जुलना हो रहा था। रविवार सुबह छह बजे अचानक उन्हें पैरालिसिस का अटैक पड़ा। विधायक के नाती अजय सिंह और विजय सिंह उन्हें वरुण ट्रामा सेंटर ले गए। यहां पर डाक्टर नागेश वार्ष्णेय ने उनका इलाज किया और जरूरी दवाएं दीं। करीब एक घंटे वह यहां पर रहे। सूचना पर सांसद सतीश गौतम समेत तमाम नेता पहुंच गए। फिर यहां से उन्हें वैशाली  स्थित मैक्स हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। बरौली विधायक दलवीर सिंह के प्रतिनिधि सुशील गुप्ता ने बताया कि रास्ते में उन्होंने बातचीत भी की है।  उन्होंने स्वयं बताया कि मैक्स में  भर्ती कराया जाए। विधायक की तबियत खराब होने पर उनके तमाम शुभचिंतक चिंतित हो गए हैं । साथ में काफी लोग गाजियाबाद आ गए हैं।