Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोविड से उबर रहा विदेशी पर्यटन

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 20 Aug 2021 02:04 AM (IST)

    कोविड से प्रभावित हुए पर्यटन कारोबार को उबारने की कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।

    Hero Image
    कोविड से उबर रहा विदेशी पर्यटन

    जासं, अलीगढ़ : कोविड से प्रभावित हुए पर्यटन कारोबार को उबारने की कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है। इस महामारी से 23 लाख करोड़ का पर्यटन कारोबार प्रभावित बताया जा रहा है। गुरुवार को अलीगढ़ पहुंचीं नेशनल टूरिज्म आर्गनाइजेशन (एनटीओ) स्विट्जरलैंड की इंडिया हेड एश्वर्या गुहागरकर ने निर्यातक और उद्यमियों से मुलाकात कर विदेशों में सैरसपाटे को लेकर उनकी तमाम शंकाओं को दूर किया। उद्देश्य यही था कि टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा मिले। देश विकास के रास्ते पर चल पड़े।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एश्वर्या गुहागरकर ने कहा कि दुनिया का सबसे खूबसूरत देश स्विट्जरलैंड है। यहां घूमने के लिए किसी तरह का संकोच नहीं होना चाहिए। 26 जून से यहां के लिए भारत से सीधे उड़ान शुरू हो चुकी हैं। 28 जून से वीजा भी बनने लगा है। तीसरी लहर नहीं आई तो साल के अंत तक हालात और सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ साल से दुनियाभर के देश कोविड से प्रभावित रहे हैं। यूरोपियन देशों में लंबे समय तक लाकडाउन रहा। तमाम देशों में सख्ती व पाबंदियां अब भी लगी हुई हैं। धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे है। स्विट्जरलैंड के लिए कतर, दुबई व जर्मनी के रास्ते प्लेन जा रहे हैं। केंद्रीय पर्यटन विभाग ने वीजा के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाने की अनिवार्यता लागू की है। 15 दिन क्वारंटाइन की शर्त भी रहेगी। इसके अलावा 16 से 18 साल तक के बच्चों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी जरूरी है। इंडिया हेड के साथ ट्रायल ब्लेजर टूर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (टीबीआइ) के बिजनेस हेड व सीनियर वाइस प्रेसीडेंट निहालुद्दीन, हरप्रीत कौर, विनीत बिस्ट भी थे। कान्वेनिएंस टूर्स एंड ट्रैवल के मालिक ललित माहेश्वरी ने उनका आभार व्यक्त किया। निर्यातक राजकुमार अग्रवाल, उद्योगपति अजय पटेल, प्रवीन शर्मा, शरद मित्तल, प्रशांत सिघल, अरविद वाष्र्णेय, डा. आनंद मोहन, डा. नवीन जैन ने विदेशी टूर को लेकर सवाल भी किए।

    comedy show banner
    comedy show banner