Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    28 जून को रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था, 60 श्रद्धालु होंगे शामिल

    अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्‍तों का पहला जत्‍था अलीगढ़ से 28 जून को बस द्वारा रवाना होगा। पहले जत्‍थे में 60 श्रद्धालु होंगे। ओम श्री अमरनाथ सेवा मंडल बाबा के भक्‍तों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए राशन से लोड ट्रकों को रवाना कर चुका है।

    By Anil KushwahaEdited By: Updated: Sun, 26 Jun 2022 08:15 AM (IST)
    Hero Image
    बाबा बर्फानी वाले के दर्शन के लिए श्रृद्धालुओं में उत्साह गजब का है।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। बाबा बर्फानी वाले के दर्शन के लिए श्रृद्धालुओं में उत्साह गजब का है। इस अमरनाथ यात्रा को लेकर शिव भक्तों का पहला जत्था 28 जून को बस के द्वारा रवाना होगा। पहले जत्था में 60 श्रृद्धालु धार्मिक यात्रा के लिए रवाना होगे। ओम श्री अमरनाथ सेवा मंडल बाबा के भक्तों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सेवादारों का जत्था व भंडारे के लिए राशन से लोड ट्रकाें को रवाना कर चुका है। इस बार पांच हजार भक्त इस यात्रा पर जाएंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ आवश्‍यक स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी जांच जरूरी

    संस्था के अध्यक्ष मुकेश शिवम और उपाध्यक्ष पंकज वार्ष्णेय ने बताया है कि पहला जत्था स्वामी पूर्णनांदपुरी महाराज के सानिध्य में रवाना होगा। यात्रियों को कुछ आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जांच भी करानी होंगी। अमरनाथ यात्रियों को अपने साथ आवश्यक समान साथ ले जाना होगा। इनमें एक बड़ा बैग, एक पिट्ठू बैग,एक रेन कोट,चार जोड़ी कपड़ों के सेट बना ले। गर्म कपडे (जैकेट, ट्रैक सूट, टोपी,मफलर), जीवन रक्षक दवाएं, और अपनी शुगर या ब्लड प्रेशर की दवा अवश्य रख लें। खानपान का जरूर सामान के अलावा टार्च भी साथ रखें।

    इनका कहना है

    कोरोना संकट के चलते पिछले दो साल अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा सके। इस बार स्थिति सामान्य है। तैयारी पूरी कर ली है।

    - आरती गुप्ता, अमरनाथ यात्री

    बाबा बर्फानी वालों के दर्शन सौभाग्य शाली लोगों को होते हैं। हमने अपना पंजीकरण करा लिया है। धार्मिक यात्रा को लेकर उमंग है।

    - विवेक सारस्वत, अमरनाथ यात्री

    बाबा के दर्शन मात्र से जीवन धन्य हो जाता है। इस बार हम यात्रा पर जा रहे हैं। ओम श्री अमरनाथ सेवा मंडल से यात्रा की जरुरी टिप्स ली हैं।

    - प्रदीप वार्ष्णेय, अमरनाथ यात्री

    अमरनाथ यात्रा से जुड़े संगठन यात्रा को सगुम बनाने में अपना सहयोग दे रहे है। रास्ते में किसी भी आपदा से बचने के लिए तैयारी के साथ जा रहे हैं।

    - नितेश वार्ष्णेय, अमरनाथ यात्री