Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khair Upchunav 2024: EVM में कैद हुआ 5 प्रत्याशियों का भाग्य, 23 को इनमें एक बनेगा विधायक

    खैर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मतदान संपन्न हो गया है और सभी ईवीएम धनीपुर मंडी में जमा हो गई हैं। अब इन ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। 23 नवंबर को मतगणना होगी और उस दिन पता चलेगा कि कौन विधायक बनेगा। इस उपचुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें से कोई भी खैर का मतदाता नहीं है।

    By Surjeet Singh Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Thu, 21 Nov 2024 04:15 PM (IST)
    Hero Image
    Khair Upchunav 2024: EVM में कैद हुआ 5 प्रत्याशियों का भाग्य

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। खैर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के मतदान के बाद सभी ईवीएम धनीपुर मंडी में जमा हो गई हैं। बुधवार को देर रात पोलिंग पार्टियों का मंडी परिसर में आगमन हुआ। अब सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रूप से रखवा दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें पांच प्रत्याशियों का भाग्य भी कैद हो गया है। अब 23 नवंबर को मतगणना होगी। इन दिन पांच में से एक प्रत्याशी विधायक चुना जाएगा। प्रशासन ने मतगणना को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। वोटों की गिनती के लिए 14-14 टेबल लगाई जा रही हैं।

    खैर विधानसभा क्षेत्र में 426 बूथों पर चुनाव संपन्न कराने के बाद बुधवार को शाम पांच बजे के बाद पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम, वीवीपैट समेत अन्य दस्तावेजों को सील कर धनीपुर मंडी में आवागतन शुरू कर दिया था। रात सात से आठ बजे तक बड़ी संख्या में पोलिंग पार्टियां मंडी पहुंच चुकी हैं। यहां कार्मिकों के माध्यम से जमा कराया गया।

    सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट ने इस काम की निगरानी की। देर रात तक सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। सुरक्षा के लिए केंद्रीय फोर्स के साथ ही सीसीटीवी कैमरों को भी लगाया गया है। बैरीकेडिंग, फायर सेफ्टी समेत अन्य उपकरणों के भी इंतजाम किए गए हैं। अब दो दिन बाद ही 23 नवंबर को मतगणना होगी। इस दिन दोपहर एक बजे तक नया विधायक मिल जाएगा।

    इन प्रत्याशियों का भाग्य हुआ EVM में कैद

    प्रत्याशी पार्टी का नाम
    पहल सिंह बहुजन समाज पार्टी
    सुरेंद्र दिलेर भारतीय जनता पार्टी
    चारू केन समाजवादी पार्टी
    नितिन कुमार आजाद समाज पार्टी (कांशीराम )
    भूपेंद्र कुमार धनगर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी

    उपचुनाव के मतदान में कई केंद्रों पर खराब ईवीएम ने बढ़ाई दिक्कतें, कंट्रोल रूम में घनघनाए फोन

    उपचुनाव के मतदान में ईवीएम ने भी खूब दगा दी। काफी देर तक मतदाता कतार में खड़े रहे। कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में भी ईवीएम खराब होने के फोन घनघनाते रहे। प्रशासनिक रिकार्ड के मुताबिक माक पोल से पहले ही जिले में कुल 14 मशीनें खराब हुईं। इसमें चार बैलेट यूनिट, चार कंट्रोल यूनिट और छह वीवीपैट शामिल हैं। इसके बाद सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक भी दो-तीन स्थानों पर ईवीएम खराब हुईं। कंट्रोल रूम से तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट को भेजकर इन मशीनों को बदलवाया गया। इसके बाद मतदान पूरा हो पाया।

    कंट्रोल रूम प्रभारी एडीएम न्यायिक अखिलेश कुमार ने बताया कि खैर विधानसभा क्षेत्र में कुल 426 बूथ हैं। चुनाव आयोग के आदेश पर प्रशासन ने हर बूथ के लिए एक ईवीएम (कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट) व एक वीवीपैट पोलिंग पार्टियों को उपलब्ध कराईं थी। सेक्टर मजिस्ट्रेट को कुछ ईवीएम और वीवीपैट इमरजेंसी के लिए आवंटित की गईं थीं।

    कलक्ट्रेट परिसर में इनका कंट्रोल रूम बनाया गया था। पोलिंग पार्टियों को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि अगर किसी मशीन में कोई दिक्कत है तो वह तत्काल कंट्रोल रूम में जानकारी देंगी। बुधवार को मतदान के दिन सबसे पहले माक पोल हुआ। इसमें कई मशीनें खराब हुईं।

    'जिसे वोट दिया, उनमें कोई खैर का मतदाता नहीं'

    खैर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने जिन प्रत्याशियों को वोट दिया, उनमें से कोई खैर का मतदाता नहीं है। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी तो मथुरा जिले के हैं। मतदाता भी अचरज में थे कि जिन्हें वोट दिया, उनमें से कोई खैर विधानसभा क्षेत्र में नहीं रहता।उपचुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।

    भाजपा से सुरेंद्र दिलेर शहर विधानसभा क्षेत्र की सुरक्षा विहार कालोनी में रहते हैं। सपा प्रत्याशी चारूकेन बरौली विधानसभा क्षेत्र के गांव सुखरावली में रहती हैं। बसपा प्रत्याशी डा. पहल सिंह कोल विधानसभा क्षेत्र के किशनपुर निवासी हैं। इनके अलावा आजाद समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी नितिन कुमार शहर विधानसभा क्षेत्र के हैं और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी भूपेंद्र कुमार बल्देव (मथुरा) से हैं।