Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज रात 12 बजे से वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य, कैश लाइन होगी बंद, चालक पर होगा जुर्माना Aligarh News

    By Sandeep kumar SaxenaEdited By:
    Updated: Thu, 31 Dec 2020 07:52 AM (IST)

    यदि आप गुरुवार की रात्रि में 12 बजे से नेशनल हाईवे पर अपने वाहन से सफर कर रहे हैं तो टोल प्लाजा से संभलकर निकलें। आपके वाहन पर फास्टैग नहीं लगा है तो अतिरिक्त जेब ढीली करनी पड़ेगी। साथ ही जाम की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है।

    Hero Image
    फास्टैग नहीं लगा हुआ है तो उस वाहन चालक से दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा।

    अलीगढ़ , विवेक शर्मा। यदि आप गुरुवार की रात्रि में 12 बजे से नेशनल हाईवे पर अपने वाहन से सफर कर रहे हैं तो टोल प्लाजा से संभलकर निकलें। आपके वाहन पर फास्टैग नहीं लगा है तो अतिरिक्त जेब ढीली करनी पड़ेगी। साथ ही जाम की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है। आज रात 12 बजे से सभी टोल पर फास्टैग अनिवार्य हो जाएगा। टोल मैनेजर इंद्रजीत चौधरी ने बताया कि टोल पर फास्टैग अनिवार्य रूप से लागू होने के बाद कैश लाइन को बंद कर दिया जाएगा। यदि किसी वाहन पर फास्टैग नहीं लगा हुआ है तो उस वाहन चालक से दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     ढाई लाख से अधिक का ट्रांजेक्शन 

     भारत सरकार ने एक जनवरी से सभी टोल पर फास्टैग अनिवार्य का फरमान जारी किया है। जिसको लेकर वाहन चालक भी जागरूक हो रहे हैं। पहली बार गभाना टोल प्लाजा पर एक दिन में फास्टैग से ढाई लाख रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ है। गभाना टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब साढ़े चौदह हजार वाहन गुजरते हैं। इसमें पिछले दिनों करीब 65 फीसद वाहन फास्टैग से गुजर रहे थे, जबकि 35 फीसद वाहन कैश के माध्यम से निकल रहे थे। बुधवार को यह आंकड़ा पूरी तरह से बदलता दिखा। 75 फीसद वाहन फास्टैग से गुजरे।  25 फीसद वाहन कैश लाइन ने गुजरे। ऐसा होने से एक दिन में फास्टैग के जरिए करीब ढाई लाख से अधिक का डिजिटल ट्रांजेक्शन हुआ है। 

     

    फास्टैग लगवाने के बाद भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फास्टैग लाइन में काफी इंतजार करना पड़ता है। 

    अतुल कुमार गुप्ता

     टोलकॢमयों से जाम का कारण पूछो तो वह सर्वर स्लो होने की बात कहते हैं। ऐसे में फास्टटैग लगवाने का कोई फायदा नहीं दिखता है।

    विनेश कुमार सिंह

    टोल मैनेजर इंद्रजीत चौधरी ने बताया कि टोल पर फास्टैग अनिवार्य रूप से लागू होने के बाद कैश लाइन को बंद कर दिया जाएगा। यदि किसी वाहन पर फास्टैग नहीं लगा हुआ है तो उस वाहन चालक से दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner