Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh News: फर्जी IPS बन डॉक्टर के पिता काे लूटा, फेक सीआईडी अफसर ने होटल में लिखवाया भुवनेश्वर का एड्रेस

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 12:01 PM (IST)

    अलीगढ़ में डॉक्टरों से लूट करने वाला फर्जी आईपीएस अधिकारी भुवनेश्वर का रहने वाला है। उसने एक डॉक्टर के पिता से नकदी और जेवरात लूटे थे। जांच में पता चला कि वह एक होटल में रुका था जहां उसने भुवनेश्वर का पता लिखवाया था। पुलिस अब उसकी तलाश में भुवनेश्वर जाने की तैयारी कर रही है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। डॉक्टरों से लूट करने के लिए फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर आने वाला आरोपित ओडिशा के भुवनेश्वर जिले का रहने वाला है। उसने एक डॉक्टर के पिता को अपना शिकार बनाया था। नकदी और जेवरात लूटने के बाद फरार हो गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है। जांच में सामने आया कि वह एक होटल में भी रुका था। जहां, उसने भुवनेश्वर का पता लिखवाया था। अब पुलिस उसकी तलाश में भुवनेश्वर जाने की तैयारी में लग गई है।

    शहर के एक होटल में भी ठहरा था, पुलिस अब भुवनेश्वर जाने की कर रही तैयारी

    सीआईडी में आईपीएस अफसर बन कर शहर के आधा दर्जन के करीब क्लीनिक में लूट के इरादे से गए एक व्यक्ति ने डॉक्टर के पिता को अपना शिकार बना लिया था। मैलरोज जलालपुर प्रिंस कालोनी निवासी एफसीआइ से रिटायर्ड योगेंद्र प्रसाद के साथ बीती छह सितंबर को वारदात हुई थी। उनके मुकदमे के अनुसार जब वह अपने बेटे डॉक्टर सचिन के क्लीनिक में बैठे थे। तभी एक बड़ी गाड़ी से सूट-बूट में आरोपित उतरा और सीधे क्लीनिक में घुस आया था।

    देहलीगेट क्षेत्र के प्रिंस कालोनी में डाक्टर के पिता से की थी लूट

    उसने खुद को सीआईडी में आईपीएस अधिकारी बताया और एक आईडी भी दिखाई। उसने सीधे धमकाना शुरू किया और कमाया हुआ धन की जानकारी देने को कहा। वह घबरा गए और फिर क्लीनिक के पास ही उनके घर पर गया, जहां उसने अलमारी से 10 लाख रुपये और सोने के जेवरात निकाल लिए। एनकाउंटर में मरवाने की धमकी देकर आरोपित चला गया।

    दहशत में आया परिवार

    पीड़ित इस घटना से काफी दहशत में आ गए थे। उन्होंने जब इसकी जानकारी अपने भाई को दी तो वह बीते बुधवार को थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने तहरीर दी। जांच में जब मामला पुलिस को सही लगा तो मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। फुटेज की मदद से उसे और उसके वाहन को चिह्नित किया गया।

    होटल के बारे में पुलिस को मिली जानकारी

    आसपास के मार्गों में स्थित दुकानों व मकानों में लगे कैमरों से उस वाहन के आने की दिशा कन्फर्म हो गई। इससे पुलिस को उस होटल के बारे में भी पता चला, जहां वह ठहरा हुआ था। वहां से पुलिस को ओडिशा के भुवनेश्वर का पता मिला।

    इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि टीम तैयार कर भुवनेश्वर जाकर आरोपित का पता लगाएंगे। वहां जाकर ही पता लगेगा कि उसने सही पता लिखवाया था या गलत।