Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरात लेकर नहीं आया दूल्हा, दुल्हन पहुंच गई थाने

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 09 Mar 2018 01:14 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : महिला दिवस पर एक दुल्हन ने दहेजलोभी परिजनों को खूब सबक सिखाया। हुआ यू

    बरात लेकर नहीं आया दूल्हा, दुल्हन पहुंच गई थाने

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : महिला दिवस पर एक दुल्हन ने दहेजलोभी परिजनों को खूब सबक सिखाया। हुआ यूं कि दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए बरात के इंतजार में बैठी थी। तभी, एक फोन कॉल आई कि बाकी बचा दहेज नहीं मिला है, इसलिए बरात नहीं आएगी। लड़की पक्ष ने दूल्हा पक्ष को मनाने के भरसक कोशिश की। वो राजी नहीं हुए तो दुल्हन खुद पिताजी को साथ लेकर थाने पहुंच गई और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस मानवीय आधार पर मामले को सुलझाने की कोशिश में लगी है। बात न मानी तो रिपोर्ट दर्ज होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामला शहर से सटे अकराबाद थाना क्षेत्र के कस्बा पिलखना का है। यहां की युवती का रिश्ता शहर के क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित न्यू अंबेडकर कॉलोनी के युवक से हुआ था। आठ मार्च की शादी थी। वधू पक्ष का कहना है कि शादी में चार लाख रुपये खर्च करना तय हुआ था। साढ़े तीन लाख रुपये दान-दहेज दे भी चुके थे। आरोप है कि वर पक्ष ने गुरुवार सुबह फोन करके बाकी बचे 50 हजार रुपये भिजवाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर बरात न लाने की चेतावनी भी दी। पहले यह बात मजाक लगी। पर, हकीकत समझ आते ही जमीन खिसक गई। मान-मनौवल हुआ, पर कोई नतीजा नहीं। दुल्हन के सपनों पर वज्रपात हुआ तो परिजन उसे लेकर क्वार्सी थाने पहुंचे। शिकायत में कहा कि बरात के स्वागत, सत्कार, नाश्ते, दावत आदि का पूरा इंतजाम था। ऐन मौके लड़के वाले बरात नहीं लाए। इससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई है। क्वार्सी इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर जांच की जा रही है। बात न बनी तो रिपोर्ट लिखी जाएगी।

    comedy show banner