Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hathras News : पूर्व मंत्री रामवीर के निधन पर सांत्वना देने आए डिप्टी सीएम, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष और जलशक्‍ति मंत्री भी रहे साथ

    By Anil KushwahaEdited By:
    Updated: Sun, 11 Sep 2022 02:49 PM (IST)

    Hathras News प्रदेश के डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को दिवंगत पूर्वमंत्री रामवीर उपाध्‍याय के आवास पहुंचे और स्‍वजन को सांत्‍वना दी। इस दौरान उनके ...और पढ़ें

    Hero Image
    पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्‍याय के स्‍वजन को ढांढस बंधातेे डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक। सौजन्‍य : जागरण

    हाथरस, जागरण संवाददाता। Hathras News : रविवार की दोपहर सरकार में Deputy CM Brajesh Pathak और BJP State President Ch. Bhupendra Singh ह और सरकार में Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh दिवंगत Former Minister Ramveer Upadhyay के निधन पर स्वजन को सांत्वना देने उनके आवास लेबर कालोनी हाथरस आए। इन सभी ने पूर्व मंत्री की फोटो पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। स्वजन को संकट की घड़ी में ढाढस बंधाया। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। करीब 20 मिनट रुकने के बाद डिप्टी सीएम हेलीकाप्टर से लखनऊ रवाना हो गए। जबकि मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कार से नोएडा के लिए रवाना हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोपहर में पहुंचे रामवीर उपाध्‍याय के आवास : दोपहर करीब एक बजकर 10 मिनट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह काफिले के साथ अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कालोनी पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के आवास आए। दोनों ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री पूर्व मंत्री की पत्नी सीमा उपाध्याय के पास बैठे और नमन करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

    डिप्‍टी सीएम ने जताया दु:ख : ठीक पांच मिनट बाद सरकार में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी यहां पहुंचे और उन्होंने पूर्व मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दुख जताया। डिप्टी सीएम के साथ सांसद राजवीर सिंह दिलेर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम और जल शक्ति मंत्री के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री के बेटे चिराग उपाध्याय, भाई विनोद उपाध्याय, मुकुल उपाध्याय और रामेश्वर उपाध्याय से बातचीत की और अपनी ओर से संवेदना व्यक्त की।

    इस दौरान डिप्टी सीएम ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि वह यहां पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन सांत्वना देने आए हैं। ये कहकर वह गंतव्य की ओर से रवाना हो गए। इस दौरान सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा भी मौजूद रहे।