Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pride of Aligarh : पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुण्य तिथि आज, 23 अगस्त को अतरौली में लगेंगी दो प्रतिमा

    Pride of Aligarh पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह की पुण्‍यतिथि आज मनायी जा रही है। उनकी यादों को ताजा रखने के लिए 23 अगस्‍त को अतरौली में उनकी प्रतिमा लगायी जाएगी। अतरौली के मढ़ौसी में जन्‍मे कल्‍याण सिंह दो बार प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रहे।

    By Anil KushwahaEdited By: Updated: Sun, 21 Aug 2022 06:20 AM (IST)
    Hero Image
    पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि आज मनाई जाएगी।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता । Pride of Aligarh : राममंदिर आंदोलन से सेनापति के रूप में पहचान बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि रविवार को मनाई जाएगी। मुख्य आयोजन लखनऊ में होगा। अलीगढ़ में भाजपा के जिला कार्यालय पर सुबह हवन होगा। अलीगढ़ में मुख्य कार्यक्रम 23 अगस्त को होगा। इसी दिन पूर्व मुख्यमंत्री की Karmabhoomi Atrauli के annexe building में उनकी प्रतिमा का अनावरण होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो बार प्रदेश के सीएम रहे कल्‍याण सिंह : अतरौली के मढ़ौसी में जन्मे कल्याण सिंह प्रदेश के two times chief minister रहे। नकल अध्यादेश उनकी कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्‍धि माना जाता है। Ram Mandir Movement में भी अग्रणी भूमिका निभाई। कल्याण सिंह के लिए वो पल भावुक करने वाला रहा जब Prime Minister Narendra Modi ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की नींव रखी। 

    आज ही के दिन हुआ था उनका निधन : 89 साल की उम्र में पिछले साल 21 अगस्त को उनका लखनऊ में निधन हो गया था। 22 अगस्त को उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ लाया गया था। पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रखा गया। Chief Minister Yogi Adityanath समेत कई मंत्री अलीगढ़ आए थे। 23 अगस्त को पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए अतरौली ले जाया गया।

    एनेक्सी भवन में गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज अंतिम दर्शन के लिए अतरौली पहुंचे थे। उसी के अनुसार 23 अगस्त को अतरौली में प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम रखा गया है। एनेक्सी भवन के अलावा अवंतीबाई चौराहे पर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी चौधरी ऋषि पाल सिंह ने बताया कि बाबू जी की प्रथम पुण्य तिथि पर रविवार सुबह आठ बजे पार्टी कार्यालय पर हवन किया जाएगा।