Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चर्म रोग विशेषज्ञ का परामर्श: एलर्जी हो या दाद-खाज, खुद न करें इलाज, परेशानी से बचना हैंं तो अपनाएं ये खास तरीका

    By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
    Updated: Thu, 16 Jun 2022 12:48 PM (IST)

    यूपी के अलीगढ़ में इन दिनों 43-44 डिग्री सेल्सियस तापमान में धूप के साथ अल्टावायलेट (यूवी) किरणें खतरनाक स्तर पर पहुंच गई हैं। इससे चेहरे पर झुर्रियां फाइन लाइंस त्वचा का फटना त्वचा का लाल होना त्वचा का रूखापन रंगत पर प्रभाव के साथ सनबर्न हो रहा है।

    Hero Image
    चर्म रोग विशेषज्ञ डा. मीनल मित्तल ने दी अहम जानकारी।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अलीगढ़ में इन दिनों 43-44 डिग्री सेल्सियस तापमान में धूप के साथ अल्टावायलेट (यूवी) किरणें खतरनाक स्तर पर पहुंच गई हैं। इससे चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइंस, त्वचा का फटना, त्वचा का लाल होना, त्वचा का रूखापन, रंगत पर प्रभाव के साथ सनबर्न हो रहा है। पसीने से दाद, खाज, खुजली, एलर्जी, संक्रमण व सिरोसिस की परेशानी बढ़ गई है। कुछ लोग खुद ही अपना इलाज करने लगते हैं। वे नहीं जानते ही केमिस्ट की दुकान से खरीदी गई क्रीम या लोशन में स्टेरायड है, जो उनकी त्वचा को नुकसान तो पहुंचाता ही है, लगातार इस्तेमाल से रोग पर कोई भी दवा असर नहीं करती। यह सलाह रामघाट रोड स्थित मित्तल स्किन एंड एस्थेटिक क्लीनिक की चर्म रोग विशेषज्ञ डा. मीनल मित्तल ने दी है। वह दैनिक जागरण के साप्ताहिक आयोजन हेलो डाक्टर में आमंत्रित की गई थीं। पाठकों ने सवालों की झड़ी लगा दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मियों के मौसम में शरीर पर खुजली के साथ लाल चकत्ते हो जाते हैं। पैरों में भी खुजली है। - रामेश्वर दयाल, सासनी।

    धूप में कई बार एग्जिमा हो जाता है, जो खुजली के रोग से कुछ अलग होता है। बाहर निकलें तो पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। सनस्क्रीन भी लगाएं। प्रभावित हिस्से पर कैलामाइन लोशन इस्तेमाल करें। फिर भी समस्या हो तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से मिलें।

    एड़ी की गांठ पर लाल चकत्ता बन गया है, उसमें खुजली होती है, जो पानी डालने पर और बढ़ जाती है।- विनोद कुमार शर्मा, पला रोड।

    यह फंगल इन्फेक्शन लग रहा है, जो मृत केराटिन व नमी वाली जगह पनपता है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उन्हें अधिक आशंका रहती है। तंग कपड़े या जूते भी इसका कारण होता है। एंटी फंगल पाउडर लगा सकते हैं।

    धूप और लू से चेहरा काला पड़ गया है। कोई उपचार बताएं। - भव्यांशी वाष्र्णेय, गौंडा।

    चेहरे की त्वचा मुलायम होती है, जिसे सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से अन्य हिस्सों की सापेक्ष अधिक नुकसान पहुंचता है। चेहरे पर मेडिकेटेड सनस्क्रीन लगाएं। बाहर निकलें तो छाता आदि से चेहरा व शरीर के अन्य खुले हिस्से का धूप से बचाव करें।

    मेरे चेहरे पर बहुत मुहांसे हैं। गर्मी में समस्या बढ़ गई है।- सचिन, अलीगढ़।

    जिन लोगों की त्वचा तैलीय होती है, उन्हें मुहांसों की समस्या अधिक होती हैं। सिर में ज्यादा तेल लगाते हों तो बंद कर दें। सुबह-शाम एक्ने फेसवाश से चेहरे को धोएं। माश्चराइङ्क्षजग क्रीम भी लगाएं। संतुलित आहार लें। अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।

    मेेरे शरीर पर काफी तिल हैं, जिनकी संख्या कुछ वर्षों में बढ़ गई है। इन्हें कैसे रोकें। तिल बनने के कारण क्या होते हैं। - शालू चौधरी, बेगमबाग।

    तिल बनने के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। कुछ लोगों के शरीर में तिल की प्रवृत्ति होती है। इन दिनों चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं। खानपान बढिय़ा रखें। लेजर से भी तिल हटा दिए जाते हैं।

    शरीर पर पिछले दिनों चकत्ते हो गए हैं। पहले लाल थे, अब उनका रंग काला पड़ गया है। पपड़ी सी जम गई है। जिनमें जलन होती है। - श्वाति, सांगवान सिटी।

    धूप व लू से आपको सनबर्न हुआ है। एलोवेरा जैल या माश्चराइङ्क्षजग लोशन लगाएं। इसके बाद सनस्क्रीन भी लगा सकती हैं। कुछ दिनों में आराम न मिले तो विशेषज्ञ से संपर्क कर उपचार लें।

    पति के गले में दो-तीन वर्ष से मस्से हो गए हैं। काफी नुस्खे व दवा की, कोई लाभ नहीं हुआ। - साधना, खिरनी गेट।

    कुछ इन्फेक्शन की वजह से ऐसा होता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैलता है। डाक्टर की सलाह लें, ताकि जांच कर इन्फेक्शन के कारणों का पता लगाया जा सके।

    सफेद दाग होने का क्या कारण है। क्या इसका पूर्ण उपचार संभव है। - नवीन, अतरौली।

    सफेद दाग का कोई स्पष्ट कारण नहीं। फिर भी, पारिवारिक इतिहास, थायराइड व कई अन्य कारण गिनाए जाते हैं। सफेद दाग का उपचार तो संभव नहीं है, लेकिन इन्हें नियंत्रित करने के साथ दवा आदि से रंग हल्का जरूर कर सकते हैं। धूप में निकलें तो सनस्क्रीन अवश्य लगाएं।

    ऐसे करें त्वचा का बचाव

    - सुबह 10 से शाम चार बजे तक तेज धूप में बाहर न निकलें।

    - बाहर जाएं तो चेहरा व शरीर के अन्य हिस्से खुले न रखें।

    - पूरी आस्तीन के शर्ट, गोल घेरे वाला हेट या छाता लगाएं।

    - चेहरे पर स्कार्फ या रूमाल बांध लें।

    - सनस्क्रीन लोशन लगाकर ही धूप में जाएं।

    - सनबर्न होने पर त्वचा पर ठंडे पानी की पट्टियां रखें।

    - खूब पानी पीएं। हरी सब्जियां, सलाद व रसदार फलों का सेवन करें।

    -तैलीय भोजन से बचें, जंक-फूड का सेवन न करें।

    इन्होंने भी लिया परामर्श

    चिरौलिया दाऊद खां से प्रेम शंकर, सारसौल से एसके ङ्क्षसह, अतरौली से घमंडी ङ्क्षसह, रामजीलाल परतापुर विजयगढ़ से सुभाष, गोकलेशपुरम से नरेश चंद्र गुप्ता, नौरंगाबाद से हरीश वाष्र्णेय, इस्माईलपुर से देवेंद्र, अलीगढ़ से मनीष वाष्र्णेय, यादवेंद्र, सासनी गेट से अजय कुमार, जयगंज से विष्णु वर्मा, चंडौस से अमित शर्मा, सिकंदरपुर से गिर्राज सिंह, छर्रा से सत्यप्रकाश, नगला मसानी से सुषमा आदि हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner