Good news: सांकरा गंगा पुल का निर्माण लगभग पूरा, बदायूं व बरेली की दूरी होगी कम Aligarh news
जिले के लिए अच्छी खबर है। सांकरा गंगा पुल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। नए साल में इसपर आवागमन शुरू हो जाएगा। करीब एक किलो मीटर लंबा यह पुल जनपद को बदायूं व संम्भल से जोड़ेेेेेगा। इससे सफर आसान होगा।
केपी राजपूत, अलीगढ़ : जिले के लिए अच्छी खबर है। सांकरा गंगा पुल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। नए साल में इसपर आवागमन शुरू हो जाएगा। करीब एक किलो मीटर लंबा यह पुल जनपद को बदायूं व संम्भल से जोड़ेेेेेगा। इससे सफर आसान होगा। बदायूं व बरेली जाने के लिए लगभग पचास किलो मीटर कम दूरी का सफर करना होगा। मुरादाबाद जाने के लिए करीब चालीस किलोमीटर का सफर कम हो जाएगा।
2016 में हुआ था शिलान्यास
यह सांकरा से गंगा पार बदायूं के गांव मिठनपुर तक बनाया गया है। सपा शासनकाल में गांव आलमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सभा के दौरान लोगों ने पुल की मांग की थी। 2016 में तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव के पुल का शिलान्यास किया था। इसके बाद से ही पुल का निर्माण चल रहा है। यह काम काफी कम गति से हुआ था। इसके चलते निर्णाण में देरी हुई। योजना के अनुसार 2018 में यह काम पूरा हो जाना चाहिए था। वर्तमान में रैलिंग का काम पूरा किया जा रहा है। लाइट व रंगरोगन शेष है। अधिकारियों का कहना है कि यह काम दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा। मार्च में पुल शुरू कराने की कोशिश होगी।
कैसा है पुल
1095 मीटर यह पुल सांकरा से गंगा पार बदायूं के गांव मिठनपुर तक बनाया गया है। इसमें 36 पिलर हैं। करीब साढ़े सात मीटर चौड़ाई है।
अब गंगाघाट निर्माण का इंतजार
2014 में सांसद सतीश गौतम ने सांकरा गंगाघाट को हरिद्वार व रिषीकेश की तर्ज पर गंगाघाट बनवाने का वायदा किया था। लगभग छह साल बीत जाने के बाद भी स्थानीय सांसद ने इस ओर कोई कदम नही उठाया है। न ही स्थानीय विधायक व सूबे के राज्यमंत्री संदीप कुमार सिंह ने इस ओर ध्यान दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दो माह पूर्व प्रत्येक विधान सभा से मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव मांगे थे। लेकिन अभी तक सांकरा के सुंदरीकरण के लिए काेई प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। महीने की प्रत्येक पूर्णिमा व अन्य अवसरों पर यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं। गंगाघाट पक्का न होने सेे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इनका कहना है
सांकरा गंगा पुल से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। सांकरा पर पक्का गंगाघाट, शंकरगढ़ किला को पर्यटन स्थल का दर्जा, गंगाघाट पर पार्क का निर्माण, शवदाह ग्रहों का निर्माण की मांग काफी पुरानी है। इनके लिए सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास सेवा समिति का संघर्ष जारी रहेगा।
-विनय यादव, संस्थापक अध्यक्ष सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास सेवा समिति
वर्षों पूर्व हमारे पूर्वज नाव से गंगा पार करके गुड़ आदि बेचने के लिए सांकरा व छर्रा मंडी जाते थे। सांकरा पुल का निर्माण पूरा होने के बाद सांकार, छर्रा व अलीगढ़ जाना अधिक सुविधाजनक होगा।
-अजय कुमार, रसूलपुर कलां, बदायूं
सांकरा गंगा तट पर शंकरगढ़़ पंचमुखी शिवलिंग की स्थापना की जा चुकी है। मंदिर का निर्माण जारी है। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सांकरा पर पक्का गंगाघाट व पर्यटन स्थल बनाने के लिए सरकार से मांग की जाएगी। जल्द निर्णय नहींं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
-आशीष पुरी महाराज
सेतु निगम ने पुल पर अपना काम लगभग पूरा कर लिया है। कुछ काम रह गया है, वह एक महीने में कर दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी को संपर्क मार्ग बनाना है। नए साल में यह पुल चालू कर दिया जाएगा।
-वीरेंद्र सिंह, उप परियोजना प्रबंधक
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।